Header Ads

ये हैं Ex सीएम के पोते की वाइफ, शादी से पहले गोवा में ऐसे जीती थीं लाइफ


5 नवंबर को अर्जुन सिंह का बर्थ-डे है, ली एल्टन अजय सिंह के बेटे और एक्टर अरूणोदय की वाइफ हैं।

रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले और पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के पोते और एक्टर अरूणोदय सिंह की 2016 में शादी हो गई थी। उनकी शादी कनाडा मूल की ली एल्टन से हुईं थी। शादी से पहले अरूणोदय और एल्टन लंबे वक्त तक लिव इन में रहे थे। ली अपनी बिंदास लाइफ के लिए जानी जाती हैं। 5 नवंबर को अर्जुन सिंह का बर्थ-डे है इस मौके पर ली एल्टन की लाइफस्टाइल के बारे में बता रहा है। इस तरह है ली एल्टन की लाइफ....

- अरुणोदय की वाइफ ली गोवा की रहने वाली हैं। गोवा उनका एक कैफे भी है।
- बताते हैं कि ली एल्टन को मॉर्डन लाइफस्टाइल में रहना ज्यादा पसंद है। वे अपने इसी अंदाज के लिए भी फेमस हैं।
- उन्हें नेचर के बीच रहना भाता है। साथ ही ट्रेवल करने का भी काफी शौक है। वे जानवरों से भी खासा लगाव रखती हैं। खासकर डॉग्स उन्हें ज्यादा पसंद हैं।
- सोशल मीडिया में वे अक्सर अपनी पर्सनल एक्टिविटीज शेयर करती रहती हैं।
- उनके सोशल अकाउंट पर शेयर फोटोज को देखकर आपको याकीन हो जाएगा कि उन्हें मॉर्डन कल्चर कितना भाता है।
अर्जुन सिंह के पोते हैं अरूणोदय....
- अरुणोदय मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह के बड़े बेटे हैं।
- अर्जुन सिंह अपने वक्त में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते थे। वे सीधी जिले के चुरहट रियासत के वारिस थे।
- अरुणोदय लंबे वक्त से बॉलीवुड फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर का रोल कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्हें कोई बड़ी सक्सेस नहीं मिली है।
- वे मिस्टर एक्स, जिस्म-2, उंगली, ये साली जिंदगी, मैं तेरा हीरो, एक बुरा आदमी सिकंदर, और मोहनजोदाड़ो में विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं।
- 'मोहनजोदाड़ो' में भी वे ऋतिक के अपोजिट रोल में थे, हालांकि उनकी ज्यादातर फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं।
- अरुणोदय के पिता और उनके दूसरे कई रिश्तेदार फिलहाल पॉलिटिक्स में काफी एक्टिव हैं।