पढ़ाई के साथ दिहाड़ी मजदूरी करता था ये लड़का, ऐसे मिला 8 लाख का पैकेज
फैमली की कमाई बहुत कम होने के बावजूद भी उनके लड़के ने मेहनत करके B.Tech की।
बिहार के रहने वाले एक मजदूर ने अपनी मेहनत की और इंजीनियरिंग की जिसके दम पर उसे एक नौकरी मिली। बता दें कि इस लड़के का नाम दिलीप साहनी है। उसके पिता मजदूर हैं। उनकी फैमिली की कमाई बहुत कम होने के बावजूद भी उनके लड़के ने मेहनत करके B.Tech की। 8 लाख रूपए का मिला पैकेज...
- दिलीप साहनी बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं और वो पढ़ाई के साथ-साथ मजूदरी भी करता है।
- उसके पिता के साथ साथ दिलीप बी दिहाड़ी मजदूरी करता था।
- कुछ समय पहले ही दिलीप की जॉब लगी और उसे सालान 8 लाख रूपए का पैकेज मिला है।
- दिलीप के पिता के साथ-साथ उसके छोटे भाई ने भी उसकी डिग्री को पूरा करने में काफी मदद की थी।
आसान नहीं था डिग्री पूरी कराना
- दिलीप के पिता के मुताबिक उमकी फैमली को इतनी मंहगी पढ़ाई कराना आसान नहीं था क्यों कि उसके पिता उसे कर्जा लेकर नहीं पढ़ाना चाहते थे।
- उनके मासिक आय 2-3 हजार रुपए पर मंथ है। एजुकेशन लोन के लिए किसी भी बैंक ने उनकी मदद नहीं की थी।
- दिलीप के छोटे भाई ने भाई की पढ़ाई के लिए चेन्नई की एक फैक्ट्री में नौकरी की और उसकी मदद की।
- दिलीप और उसकी फैमली मखाने फोड़ने का काम करती थी। सीजन खत्म होने पर उसके पिता नेपाल जाकर आइसक्रीम भी बेचते थे।
मिला चुका है गृह मंत्री से सम्मान
- दिलीप को कॉलेज की तरफ से 2016 में पूरे स्टेट में फस्ट रेंक आने पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने भी सम्मानित किया था।
- जो बच्चे पढ़ाई करने के लिए मजदूरों के रूप में काम करते हैं, उनकी मदद करना ही दिलीप का सपना है।


Post a Comment