Header Ads

एक पहिए पर दौड़ेगी यह बाइक स्पीड 10 मील प्रति घंटा


टू-थ्री और फोर व्हीलर के बाद जल्द ही सडक़ों पर एक पहिये वाली बाइक दौड़ती नजर आएगी। एक मोटरबाइक निर्माता कंपनी ने RYNO नाम से सिंगल व्हील बाइक को डिजाइन किया है। इस बाइक को अत्याधुनिक होवरबोर्ड को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इस बाइक का डिजाइन बहुत ही शानदार है। आकर्षक फीचर्स के साथ यह बाइक कुछ ही मिनट में मीलों का सफर पूरा करेगी। इससे बेहतर सिंगल सीटर और सेल्फ बैलेंसिंग बाइक इससे पहले कोई सी नहीं है।

एक टायर पर दौडऩे वाली यह बाइक 10 एमपीएच (मील प्रति घंटा) की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे आसानी से मीलों की दूरी कुछ ही पलों में पार कर पाएंगे। यह एक बैटरी पावर्ड ट्रांसपोर्ट है, जिसे चार्ज करने के बाद काफी समय तक चलती है। राइनों के 25 इंच चौड़े टायर में ही बैटरी की जगह बनाई गई है।

इस बाइक को पार्क करने का तरीका भी सबसे अलग और खास है। इस सिंगल व्हील बाइक के फ्रंट बंपर पर बाइक को पार्क करने के लिए स्टैंड दिया गया है। एक साधारण बाइक की तरह इसमें हैडलाइट्स, हॉर्न, पावर प्लग, एडजस्टेबल सीट और ब्रेक दिए गए हैं। इस शानदार सेल्फ बैलेंसिंग बाइक को आसानी से आगे और पीछे की तरफ टर्न किया जा सकता है।

RYNO का वजन 160 एलबीएस यानी करीब 72 किलोग्राम है। यह 260 एलबीएस यानी करीब 115 किलो वजन बड़ी आसानी से अपने ऊपर उठा सकती है। डिजाइनर्स ने अभी इस बाइक का केवल प्रोटोटाइप तैयार किया है। लेकिन बहुत जल्द डिजाइनर इसका फाइनल मॉडल बाजार में आने वाला है।