एक लीटर तेल मे कितना चलता है हवाई जहाज
दोस्तो हवाई यात्रा करना आखिर किसका सपना नहीं होता, हर कोई व्यक्ति हवाई यात्रा का लुफ्ट उठाना चाहता है। जो लोग हवाई जहाज का सफर कर चुके है या करने वाले है उन सभी के मन में एक प्रश्न बार बार जरूर आता है, वह यह की हवाई जहाज का माइलेज क्या होता है। तो दोस्तो हम लोगो ने एक बोइंग 747 का नाम तो सुना ही होगा, आपको जानकार आश्चर्य होगा कि एक यात्री हवाई जहाज का वजन लगभग 1,83,000 किलोग्राम के करीब होता है। इतना वजनी होने के बौजूद भी इसकी स्पीड लगभग 988 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। बोइंग 747 को यात्री सफर के लिए काम मे लाया जाता है। यह जमीन से लगभग 30 , 31 हजार फीट यानि 10 किलोमीटर की उचाई पर उड़ता है। प्लेन को चलाने के लिए जेट ईंधन प्रयोग मे लाया जाता है, जो कि एक अनलेडेड केरोसिन या नाफ्था-केरोसीन के मिश्रण पर आधारित है। यह डीजल ईंधन के समान है। प्लेन का इंजन 1 गैलन ईंधन (लगभग 4 लीटर) प्रत्येक सेकेंड में कोञ्जूम करता है यह 10-घंटे की उड़ान के दौरान 36,000 गैलन यानि (1,50,000 लीटर) ईधन जला सकता है बोइंग की वेब साइट के अनुसार, बोइंग 747 में लगभग 5 गैलन ईंधन प्रति मील यानि (12 लीटर प्रति किलोमीटर) जलता है।
दोस्तो अब आपको प्लेन का माइलेज बहुत खराब लग रहा होगा, लेकिन इस बात पर विचार करें कि बोइंग 747 में 568 लोगों को ले जाया जा सकता है। मान लेते है 500 लोगों को यह हवाई जहाज लेकर उड़ान भरता है, ज्यादातर उड़ानों मे सभी सीटें फुल नहीं होती। बोइंग 747 5 गैलन ईंधन मे 500 लोगो को 1 मील परिवहन कर रहा है। इसका मतलब यह है कि विमान प्रति व्यक्ति प्रति मील 0.01 गैलन जला रहा है। दूसरे शब्दों में, विमान एक व्यक्ति को प्रति गैलन ईधन मे 100 मील ले जा रहा है। अगर कार की बात की जाय तो कार 1 गैलन में 25 मील की दूरी ही तय कर पाती है, अब तो आप समझ ही गये होगे कि एक हवाई जहाज, कार की तुलना में ज्यादा बेहतर है एक व्यक्ति को ले जाने मे,

Post a Comment