GF की फोटो क्लिक करने पर भड़के टाइगर, जिम के बाहर स्पॉट हुईं सारा
बीते दिनों टाइगर श्रॉफ गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ खार के एक जिम के बाहर स्पॉट हुए। दोनों को एक साथ देख फोटोग्राफर्स ने फोटोज क्लिक करना शुरू कर दिए। अपने फोटोज क्लिक करते देख टाइगर भड़क गए और फोटोज न क्लिक करने की हिदायत देते नजर आए। वहीं, सारा अली खान जिम के बाहर शॉर्ट और रेड कलर के टॉप में स्पॉट हुईं। सारा के हाथ में चोट लग गई है, इसलिए उन्होंने हाथ में रुमाल बांध रखा था। इसी तरह श्रीदेवी, सोफी चौधरी, राज कुंद्रा, करिश्मा कपूर, शाहरुख खान, चित्रांगदा सिंह एयरपोर्ट पर नजर आए। इलियाना डिक्रूज रेस्टोरेंट के बाहर देखीं गईं। आलिया भट्ट शूटिंग सेट पर नजर आईं। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर फ्रेंड के साथ दिखीं।

Post a Comment