पहली फिल्म के लिए शाहरुख खान ने ली थी इतनी फीस, इस डायरेक्टर ने दिलाया था घर
शाहरुख का नाम फोर्ब्स की वर्ल्ड्स हाईएस्ट पेड एक्टर्स लिस्ट में शामिल है।
2017 की लिस्ट में भी शाहरुख खान नाम 38 मिलियन डॉलर के साथ 8वें नंबर पर है। शाहरुख के पास महंगे बंगले, महंगी गाड़ियों से लेकर प्राइवेट जेट तक है। शाहरुख को बॉलीवुड में ‘बादशाह खान’ के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक शाहरुख एक फिल्म के 40-45 करोड़ रुपए लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में फिल्मों के लिए कितनी फीस ली थी।
फिल्म-दिल आशना है
फीस - 50 हजार रुपए
साल- 1992
1992 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल आशना है’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को हेमा मालिनी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। वैसे तो शाहरुख की पहली फिल्म ‘दीवाना’ मानी जाती है क्योंकि वो फिल्म सबसे पहले रिलीज ही थी लेकिन ‘दिल आशना है’ के लिए शाहरुख ने सबसे पहले शूट शुरू किया था। अपनी पहली फिल्म के लिए शाहरुख को 50 हजार रुपए मिला था।
फिल्म- राजू बन गया जेंटलमैन
फीस- 50 हजार रुपए
साल - 1992
‘राजू बन गया जेंटलमैन’ को अजीज मिर्जा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ जूही चावला थी। एक तरफ शाहरुख को फिल्म के लिए 50 हजार रुपए मिले थे तो वहीं जूही को फिल्म के लिए 4 लाख 50 हजार रुपए मिले थे।
फिल्म- चमत्कार
फीस- 75 हजार रुपए
साल - 1992
चमत्कार को राजीव मेहरा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ नसीरुद्दीन शाह, उर्मिला और शम्मी कपूर थे। फिल्म के लिए शाहरुख को 75 हजार रुपए फीस मिली थी।
फिल्म- दीवाना
फीस- 5 लाख रुपए
साल - 1992
फिल्म दीवाना से शाहरुख ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन शाहरुख ने बॉलीवुड जर्नी फिल्म ‘दिल आशना है’ से शुरु होती है। शाहरुख ने ‘दिल आशना है’ को सबसे पहले साइन किया था और उसके बाद कई फिल्मों को साइन किया। हालांकि उन सभी फिल्मों में ‘दीवाना’ सबसे पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख को 5 लाख रुपए मिले थे। फिल्म में शाहरुख के साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर थे।
फिल्म- किंग अंकल
फीस- 75 हजार रुपए
साल -1993
इस फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ जैकी श्रॉफ, पूजा, निवेदिता जोशी, अनु अग्रवाल, परेश रावल और नगमा थे। फिल्म के लिए शाहरुख को 75 हजार फीस मिली थी।
फिल्म- बाजीगर
फीस- 11 लाख रुपए
साल -1993
बाजीगर के वक्त तक शाहरुख एक फेमस चेहरा बन गए थे। शाहरुख को कई फिल्मों के ऑफर आ रहे थे। जिसके बाद शाहरुख ने अपनी फीस बढ़ा दी थी। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था और शाहरुख को 11 लाख फीस दी थी।
फिल्म- कभी हां कभी ना
फीस- 25 हजार रुपए
साल - 1994
इस फिल्म के लिए शाहरुख ने सबसे कम फीस ली थी। दरअसल इस फिल्म का बजट काफी कम था तो फिल्म के डायरेक्टर कुंदन शाह से शाहरुख से फीस कम करने की रिक्वेस्ट की तो शाहरुख मान गए। फिल्म के लिए शाहरुख को 25 हजार रुपए मिले थे।
फिल्म- गुड्डू
फीस- 40 लाख
साल -1995
इस फिल्म को प्रेम लालवानी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ मनीषा कोइराला थीं। इस वक्त शाहरुख अपने लिए घर ढूंढ़ रहे थे। तो लालवानी ने शाहरुख से कहा कि फीस की जगह शाहरुख जो भी घर सिलेक्ट करेंगे उसके पैसे वो दे देंगे। शाहरुख को जो घर पसंद आया उसकी कीमत 40 लाख थी। यानि इस फिल्म के लिए शाहरुख को 40 लाख फीस मिली थी।


Post a Comment