Header Ads

ससुर-नंदोई करते थे गलत हरकतें, पति से बताई आपबीती तो म‍िला ये जवाब


यहां एक मह‍िला ने ससुर और नंदोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। म‍ह‍िला का कहना है कि जब उसने इसकी शि‍कायत पति से की तो उसने कहा, घर की बात घर में ही रहने दो। आरोप है कि एफआईआर ल‍िखाए जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार मिल रही धमक‍ियों से परेशान महिला ने एडीजी अजय आनंद से शि‍कायत की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मामला आगरा के थाना ताजगंज की रहने वाली एक महि‍ला शोभा (काल्पन‍िक नाम) का है।
- शोभा की शादी 24 फरवरी 2014 को जयपुर हाउस निवासी अमित गर्ग से हुई थी।
- शोभा का आरोप है कि शादी के बाद से आए दिन उससे अलग-अलग सामान मायके से लाने की फरमाइश की जाने लगी।
गलत तरीके से छूते थे ससुर, नंदोई ने की हदें पार
- पति की गैर मौजूदगी में ससुर एमएल गर्ग आए दिन कमरे में घुसते और गलत तरीके से छूते थे। यही नहीं उल्टी-सीधी बातें करते थे।
- कई बार नंदोई अंशुल कमरे में आ जाता था। एक बार तो उसने हदें पार करते हुए मुझे दबोच भी लिया, लेकिन देवर ने मुझे बचा लिया था।
- इसकी शिकायत जब पति से की तो उसने घर की बात घर में रखने की बात कही। परेशान होकर 3 अगस्त 2015 को मैं मायके आ गई।
- इसके बाद ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
परिवार को जेल भि‍जवाने की मि‍ल रही धमकी
- ससुरालवालों की तरफ से लगातार धमकी दी जा रही थी कि पूरे परिवार को जेल भिजवा देंगे। इसकी शिकायत 2015 में मैंने तत्कालीन आईजी से भी की, लेकिन फि‍र भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- अब ससुरालवालों ने लोहामंडी थाने में उल्टा मेरे भाई के खिलाफ मारपीट का फर्जी केस दर्ज करा दिया है।
- परेशान होकर मैंने एडीजी अजय आनंद से शिकायत की है।
- पति अमि‍त का कहना है, पत्नी और उसके परिवारवालों ने पैसों के लिए शादी की थी। शादी के बाद से वह 15 लाख की डिमांड करने लगे। जब हमने मना किया तो झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी। अब परेशान करने के लिए झूठी शि‍कायत कर रहे हैं।
- एडीजी अजय आनंद का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।