बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए टीचर ने किया कुछ ऐसा...
आज हम आपको एक ऐसी महिला टीचर के बारें में बताने को जा रहे है जिसके सम्बन्ध में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, सरकार द्वारा गांवों में स्कूलों के लिए कई प्रयास किए जाते है। लेकिन वह या तो वहां तक पहुंच नहीं पाते और अगर पहुंच भी जाते है तो वह पूरे नहीं हो पाते।
अन्नपूर्णा ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि सिर्फ उच्च सुविधाओं को ही ध्यान में नहीं रखा गया बल्कि हमने बच्चों के अंग्रेजी बोलने की व्यवस्था की है ताकि पंचायत का स्कूल ना होने के चलते किसी चीज की कमी हो। इसी सब को ध्यान में रखते हुए अपनी ज्वैलरी बेचकर क्लास को बच्चों के पढ़ने के लायक बनाया।
तमिलनाडु की एक महिला टीचर अन्नपूर्णा मोहन ने अन्नपूर्णा क्लास थर्ड के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाती है। उन्होंने इसको लेकर फेसबुक पर कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह बच्चों को किस तरह से पढ़ाती हैं। मैंने अंग्रेजी पढ़ने के लिए क्लास में अच्छा वातावरण तैयार करने की कोशिश की है।
मैं बच्चों से शुरू से लेकर क्लास खत्म होने तक अंग्रेजी में बोलती हूं। पहले इनमें से कुछ बच्चे मेरी बातों को नहीं समझ पाते थे लेकिन समय के साथ बच्चे मेरी बातों पर ध्यान देने लगे है। उनके द्वारा किए गए इस प्रयास को लोगों के जरिए काफी सराहा जा रहा है।
सरकारी स्कूलों में अध्यापन के तरीके को बदलने की आशा के साथ अन्नपूर्णा ने इस प्रयास की शुरुआत की। उनका मानना है कि क्या सिर्फ शहरी स्टूडेंट्स को ही सभी हाई टेक सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने क्लास को एकदम इंटरनेशनल लुक दिया है। क्लास में स्मार्ट बोर्ड, अंग्रेजी किताबें, आरामदायक फर्नीचर आदि मौजूद है।


Post a Comment