Header Ads

आखिर कितनी होती है मिस वर्ल्ड की कमाई? शायद नहीं जानते होंगे आप



भारत की मानुषी छिल्लर ने इस साल मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है। ताज जीतने के साथ ही मानुषी की चर्चा हर ओर हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस खिताब को जितने के बाद कितनी प्राइज मनी मिलती है?

मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने के लिए हर साल दुनिया की कई लड़कियां किस्मत आजमाती हैं। ये ताज जिसे भी मिलता है, उसे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मान लिया जाता है। लेकिन इसके साथ ही उस पर दौलत की बारिश भी होने लगती है। आज हम आपको बताने कि इस क्राउन को जीतने के बाद विश्व सुंदरी को इनाम में क्या-क्या मिलता है?

इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद सबसे खास चीज जो होती है, वो है उसका ताज। जी हां, यह ताज काफी कीमती होता है। इसमें हीरे और कई कीमती पत्थर जड़े होते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसकी कीमत 2 से 5 करोड़ रुपए के बीच की होती है। लेकिन आपको बता दें कि ताज के अलावा उन्हें कैश प्राइज भी मिलता है।