Header Ads

मैगजीन के कवर पर शर्टलेस दिखे हार्दिक पंड्या, क्रिकेट से दूर कर रहे ये सब


टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है। वो वनडे टीम का हिस्सा हैं।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों फोटोशूट में बिजी हैं। क्रिकेट से मिले ब्रेक में उन्होंने कई मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाए हैं। मैक्सिम के कवर पेज पर हार्दिक शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी शानदार बॉडी दिखाई गई है। इसके अलावा वो स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड और द मैन मैग्जीन के कवर पर भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पंड्या को आराम दिया गया है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ 10 दिसंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।