Header Ads

इस चट्टान के पीछे शख्स ने बसाई दूसरी दुनिया, गुफा के अंदर बनाया 'महल'


किसी भी इंसान का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। लेकिन हर किसी का सपना पूरा हो ऐसा जरुरी नहीं। लेकिन आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने एक पुराने गुफा को किसी महल में बदल दिया।

UK में रहने वाले एंजेलो मैस्ट्रोपेट्रो अपने घर एक कारण चर्चा में आ गए हैं। एंजेलो मात्र 29 साल की उम्र में मल्टीपल स्लेरोसिस नाम की बिमारी की चपेट में आ गए थे। इसकी वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे और उनकी लाइफ काफी खराब हो गई थी। अपनी हालत सुधारने के लिए एंजेलो ने अपना एक घर बनाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने प्रॉपर्टी सर्च करना शुरू किया। तब उनकी नजर एक गुफा पर पड़ी, जिसका विज्ञापन लोकल प्रॉपर्टी सेल बुक में दिया गया था। उन्होंने 61 लाख रुपए में गुफा खरीद लिया। फिर करीब एक करोड़ रुपए खर्च कर एंजेलो ने गुफा का नक्शा पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने अपना घर इस गुफा के अंदर बनाने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने गुफा से करीब 70 टन पत्थर बाहर निकाले। वैसे इस गुफा में पहले भी लोग रहते थे लेकिन करीब 70 साल पहले इसे खाली कर दिया गया था। एंजेलो ने इस गुफा में बेडरूम के अलावा किचन भी बनाया है। घर के बाहर बने सिटींग एरिया की खूबसूरती देखते ही बनती है।