Header Ads

डिलिवरी के दौरान मर गई ये मां, 68 मिनट बाद उठकर दिया बच्चे को जन्म


ब्रिटेन के साउथ वेल्स में रहने वाली 22 साल की एक महिला के साथ एक ऐसी अनोखी चीज हुई, जिसके कारण वो इन दिनों चर्चा में हैं। ये घटना तब हुई जब शेनॉन एवेरंट नाम की ये महिला अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे रही थीं। अचानक उन्हें amniotic fluid embolism नाम के रेयर कॉम्प्लिकेशन का सामना करना पड़ा।

जी हां, शेनॉन जब अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे रही थीं, तब उनकी सांसे 1 घंटे 8 मिनट के लिए चलनी बंद हो गई थी। डॉक्टर्स ने काफी कोशिशों के बाद उन्हें होश में लाया और उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। लेकिन जैसी ही शेनॉन ने बच्चे को जन्म दिया, वे कोमा में चली गयीं। 2 हफ्ते बाद जब उन्हें होश आया, तो उन्हें अपने पति और बच्चों के बारे में कुछ भी याद नहीं था। जब उनके घर वालों ने उनसे पूछा कि वे कहां रहती हैं और कितने साल की हैं, तब शेनॉन ने बताया कि वे 13 साल की हैं और उन्होंने अपने पुराने घर का पता बताया।

शेनॉन अभी अपने माता-पिता के घर पर रह रही हैं। उनके परिवार वाले धीरे-धीरे उनकी याददाश्त वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कोमा से वापस आने के बाद वो काफी कमजोर हो गई हैं।