रेप केस में गिरफ्तार हुआ एक्टर, इस वजह से 8 महीने से पत्नी से रह था अलग
'देवों के देव: महादेव' में भगवान राम का कैरेक्टर प्ले करने वाले और 'बेहद' जैसे टीवी शोज कर चुके एक्टर पीयूष सहदेव को हाल ही में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट का मानें तो एक एक्ट्रेस के आरोप के बाद उन्हें रेप के सिलसिले में अरेस्ट किया गया है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन की सीनियर इंस्पेक्टर किरण काले के मुताबिक पीयूष पर सेक्शन 376 के अंडर रेप चार्ज फाइल किया गया है। इसी के वजह से फिलहाल उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
इस सिलसिले में जब पीयूष के पिता कुलवीर सिंह सहदेव से बात की गई तो उन्होंने इस बारे में जानकारी न होने की बात कही है।
- उनका कहना है कि वे इस वक्त दिल्ली में हैं और जल्द इस केस के बारे में पता करेंगे।
- वहीं पीयूष की पत्नी आकांक्षा रावत की मानें तो उनका कहना है कि वे पिछले 4 महीने से टच में नहीं हैं। इसीलिए उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पीयूष और उनकी पत्नी आकांक्षा रावत तलाक केस फाइल कर चुके हैं।
-
- वहीं उस वक्त आकांक्षा ने इस बारे में बात करने से साफ इंकार कर दिया था।
पीयूष और आकांक्षा के अलगाव की वजह एक्स्ट्रा मेरिटल माना जाता है।
- दरअसल पीयूष की नजदीकियां 'बेहद' की क्रिएटिव टीम की एक लड़की थीं इसी की वजह से ये कपल अलग हुआ।
- बता दें, जून 2012 में पीयूष ने लंबी डेटिंग के बाद आकांक्षा से शादी की थी।
पीयूष, सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली मल्होत्रा की मां का रोल प्ले कर चुकीं मेहर विज के भाई हैं।
- मेहर ने फिल्म में पाकिस्तानी कैरेक्टर शाहिदा का रोल प्ले किया था।
- बता दें, मेहर पहले 'लकी नो टाइम फॉर में लव'(2005), 'तुम बिन-2'(2016) में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं जल्द वो आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में दिखेंगी।

Post a Comment