शाही होटल में डिनर करेगी ट्रम्प की बेटी, सलमान ने यहीं से की थी बहन की शादी
फलकनुमा पैलेस को सलमान खान ने बहन की शादी के लिए लगभग 3 करोड़ में बुक किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका अपनी पहली भारत यात्रा पर आ रही हैं। उनकी अगुआई में अमेरिकी डेलिगेशन भारत आ रहा है। बता दें कि इवांका हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में डिनर करेंगी।
उनके खाने के लिए अलग-अलग तरह से डिशेज तैयार की जाएंगी और डिश बनाने के लिए ताज होटल से स्पेशल तौर से शेफ बुलाए जा रहे हैं। जिस होटल में डिनर करेंगी वो एक निजाम का पैलेस था जिसे अब होटल में तब्दील कर दिया गया है।
हैदराबाद में स्थित ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद के निजाम का घर था, जो 1894 में बना था। इसे ताज ग्रुप को लीज पर दिया गया है |
- ये होटल 32 एकड़ में फैला हुआ है जो कि हैदराबाद के 400 साल के इतिहास को भी बताता है।
- ताज फलकनुमा पैलेस को 2015 में होटलियर इंडिया द्वारा बेस्ट हेरिटेज होटल डिजाइन से सम्मानित किया गया।
फलकनुमा पैलेस में कुल 220 कमरे हैं, लेकिन इनमें से 60 कमरे ही ताज ग्रुप ऑफ होटल्स के पास हैं जिसमें से केवल 60 रूम और सुइट ताज होटल को दिए गए हैं। इसमें सबसे महंगा और लग्जरी सुइट 'ग्रैंड रॉयल' है।
- ताज ग्रुप ऑफ होटल्स के पास मौजूद 60 कमरों में डायनिंग हॉल, पैलेस रूम्स, हिस्टोरिकल सुइट, रॉयल सुइट, ग्रैंड रॉयल सुइट और ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट है।
- इस पैलेस में 101 सीट वाला डाइनिंग हॉल है, जिसे कि सबसे बड़ा डाइनिंग हॉल माना जाता है। यहां एक दरबार हॉल भी है जिसे विश्वस्तरीय कारीगरी से सजाया गया है|
- चारमीनार, मक्का मस्जिद, गोलकुंडा किला, चौमहल्ला पैलेस और रामोजी फिल्म सिटी यहां से पास ही हैं इसके कारण इस होटल को लोग ज्यादा पसंद भी करते हैं।
- यहां के मेहमानों को विन्टेज घोड़ा गाड़ी में रिसीव किया जाता है। यहां लोगों के लिए रॉयल स्पा रूम्स, खाने में कई इंटरनेशनल डिशेज, 6 अलग-अलग सुविधाओं वाले रूम, प्राइवेट स्विमिंग पूल की भी सुविधा है।
सलमान खान की बहन अर्पिता का शादी भी फलकनुमा पैलेस में ही हुई थी।
- शादी में आए मेहमानों के लिए दुनिया के सबसे बड़े डाइनिंग टेबल पर 32 किस्म के हैदराबादी व्यंजन परोसे गए थे।
- इस शादी में आमिर खान, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, करीना, धर्मेंद्र, हेमामालिनी, मिका और हनी सिंह भी मजूद थे।


Post a Comment