Header Ads

शादी के मंडप में देरी से पहुंचा दूल्हा, साथ में डॉक्टर देख शॉक्ड हुए ससुरालवाले


राजस्थान के राजगढ़ का रहने वाला दूल्हा श्रवण शादी के मंडप में गुरुवार दाे घंटे देरी से पहुंचा।

डेंगू पॉजिटिव होने के कारण राजस्थान के गांव राजगढ़ का रहने वाला दूल्हा श्रवण शादी के मंडप में गुरुवार दाे घंटे देरी से पहुंचा। श्रवण की बरात भिवानी के गांव बहल पहुंची। बारात शाम 6 बजे पहुंच गई, लेकिन दूल्हा गुरुवार शाम 8.30 बजे डॉक्टर के साथ पहुंचा। इस पर लड़की पक्ष वालों को हैरानी हुई।

दूल्हे के परिवार वालों ने बताया कि श्रवण की कल निकासी के दाैरान तबीयत खराब हाे गई थी। श्रवण काे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डेंगू पॉजिटिव पाया।
- डॉक्टर श्रवण को भर्ती कर रहे थे, लेकिन जब शादी की बात बताई तो प्रबंधन ने स्टॉफ का सदस्य साथ भेज दिया।
- हालांकि दूल्हे की सेहत में सुधार है, लेकिन विदाई के बाद उसे फिर हॉस्पिटल में भर्ती होना होगा।