Header Ads

थिएटर के अंदर लेकर जाना चाहते हैं खाना, तो अपनाइये इस महिला की ट्रिक





जब भी हम मूवी देखने जाते हैं तो हमें इंटरवल में कुछ खाने का मन करना है। लेकिन वहां के महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड्रिंक देख कर खरीदने का मन नहीं करता। एक महिला ने एक ऐसी ट्रिक बताई है जिससे आप सस्ते में निपट जाएंगे और अपनी पसंद का खाना मूवी में खा पाएंगे। प्रेग्नेंट होने का नाटक किया...

हाल ही में Angela Brisk नाम की महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मूवी में खाना लेकर जाना का एक नया तरीका शेयर किया है। एंजिला ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंट होने का झूठा नाटक किया और टॉप के नीचे आधे गोले की शेप का थर्माकॉल रख लिया। उन्होंने थर्माकॉल के अंदर खाने की चीजें पैक कर लीं और फिर मूवी देखते-देखते आराम से खाई। जब से एंजिला ने ये पोस्ट शेयर किया है तब से वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दुनियाभर से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।