लोगों को सप्लाई किया जा रहा था ऐसा गंदा मीट, इस हाल में चल रहा कसाईघर
वेल्स की स्वानसी सिटी में गैरकानूनी तरीके से चल रहे कसाईखाने के मालिक को कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ गंदगी में चल रहे उसके स्लॉटरहाउस की फोटोज भी सामने आई हैं। पुलिस ने उसकी वैन से गंदी कारपेट पर रखी 11 कटी हुई भेड़ें जब्त की थीं। इसके साथ ही पांच प्लास्टिक बैग्स में से कटे मीट के टुकड़े भी मिले थे, जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक थे। इसके बाद पुलिस अफसरों ने गंदगी में चल रहे उसके कसाईघर का भी मुआयना किया।
पुलिस 61 साल के किसान कॉर्मेलो गेल की मीट से भरी वैन को बीच रास्ते में रोका था और उससे बड़ी मात्रा में गंदगी में रखा मीट सीज किया था।
- प्रॉसीक्यूटर ने स्वानसी क्राउन कोर्ट में बताया कि मीट इंसानों के खाने के लायक नहीं था। क्योंकि इसे न ही काटने में साफ-सफाई का ध्यान रखा गया और न ही सप्लाई करने में।
- उन्होंने बताया कि अफसरों ने गेल के लैंडीसुल में मौजूद फर्म का इन्सपेक्शन भी किया था, जहां गैरकानूनी तरीके से जानवरों के काटे जाने की भी बात सामने आई थी।
- उन्होंने बताया कि फर्म अंदर से लेकर बाहर तक जानवरों के वेस्ट, खून और गंदगी से पटा पड़ा था। वहीं मीट भी गंदी बाल्टियों और जमीन पर पड़े मिले।
- स्वानसी क्राउन कोर्ट ने गैरकानूनी तरीके से ऐसे कसाईघर चलाने और अनसेफ मीट प्रोडक्शन के मामले में किसान को दोषी ठहराया है।

Post a Comment