डंडा मारना या मुर्गा बनाना नहीं, ये हैं दुनियाभर में मिलने वाली पनिशमेंटस
स्कूल में बच्चों को पनिशमेंट इसलिए दी जाती है ताकि बच्चे अगली बार से वो गलती न दोहराएं। लेकिन दुनियाभर के कई स्कूलों में बच्चों पर पनिशमेंट के नाम पर टॉर्चर किया जाता है। स्कूल में ऐसे अजीब नियम करवाए जाते हैं जो किसी ने सोचे भी नहीं होते।
लेट आने पर हाथों के बल लटकाया जाता है...
एशिया के स्कूलों में फॉलो किए जाने कठोर नियमों के लिए दुनियाभर में बदनाम है। यहां बच्चों को गलती करने के लिए अजीबो-गरीब पनिशमेंटस दी जाती हैं। जैसे चीन के स्कूल में लेट आने पर बच्चों को हाथों के बल लटकाया जाता है। इसके इलावा, क्लास के बीच में बात करने के कारण बच्चों को हाथ ऊपर उठा कर खड़ा कराया जाता है और यहां तक की कभी-कभी गलती करने पर प्लेग्राउंड में भगाया भी जाता है।

Post a Comment