Header Ads

फेसबुक पर गुड मॉर्निंग पोस्ट करना पड़ा महंगा, तुरंत उठा ले गई पुलिस


आज के समय में फेसबुक का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं। कुछ लोग तो अपनी हर एक्टिविटी यहां फ्रेंड्स के साथ शेयर करते हैं। लेकिन कई बार इस कारण लोग मुसीबत में भी पड़ जाते हैं।

फिलिस्तीन में रहने वाले एक शख्स को अंदाजा भी नहीं था कि फेसबुक पर गुड मॉर्निंग पोस्ट करना उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है। यहां रहने वाले एक कंस्ट्रक्शन वर्कर ने सुबह-सुबह कॉफी और सिगरेट के साथ फोटो क्लिक करवाई और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दी। इस तस्वीर पर जैसे ही इजरायल पुलिस की नजर पड़ी, उसने तुरंत उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। अब आप सोच रहे होंगे कि इस तस्वीर में ऐसा क्या था, जिसके कारण उसे अरेस्ट किया गया?

दरअसल, इसमें सारी गलती ट्रांसलेशन की थी। शख्स ने अरबी में गुड मॉर्निंग लिखा था, जिसे फेसबुक इंटेलिजेंस ने अटैक देम ट्रांसलेट कर दिया। साथ ही तस्वीर में पीछे दिख रहे बुलडोजर का इस्तेमाल इससे पहले एक आतंकवादी हमले में भी किया जा चुका था। इस कारण पुलिस को लगा कि फोटो के माध्यम से युवक किसी आतंकवादी हमले को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। इसलिए उसे तुरंत अरेस्ट कर लिया गया।

कई सरकारी एजेंसियों की ही तरह इजरायल पुलिस भी लगातार सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रही है। हालांकि, शख्स को गिरफ्तार करने के कुछ घंटों बाद पता चला कि यहां गूगल ट्रांसलेशन की गलती थी। इसके बाद युवक को रिहा कर दिया गया।