'बिग बॉस' में पुनीष-बंदगी ने किया लिपलॉक, कैमरे में कैद हुए इंटीमेट सीन्स
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट पुनीष शर्मा कैप्टन बनते ही बंदगी कालरा के साथ इंटीमेट होते नजर आए।
'बिग बॉस' सीजन 11 में कंटेस्टेंट पुनीष शर्मा ने कैप्टन बनते ही बेखौफ होकर बंदगी कालरा से इंटीमेट होना शुरू कर दिया है। वीकेंड का वार एपिसोड में दोनों एक बेड पर साथ लेटकर लिपलॉक करते नजर आए। दोनों ने रोमांस लाइट्स बंद होने और बाकी कंटेस्टेंट के सो जाने के बाद किया। दरअसल पुनीष ने बंदगी को प्रियंक की पीठ पर लोशन लगाते हुए देखा था जिससे उन्हें काफी जलन हुई थी। इसी के बाद पुनीष ने बंदगी को किस करने के लिए फोर्स किया था।
- शो में लगातार विकास और शिल्पा शिंदे के बीच नोंक-छोंक होती चली आ रही है।
- ऐसे में कालकोठरी की सजा काटकर आने के बाद जब विकास डायनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे तभी शिल्पा एक बार फिर से विकास को परेशान करने लगती हैं।
- ऐसे में विकास टेबल छोड़कर चिल्लाते हुए कहते हैं, "खाना भी नहीं खा सकते यहां, शिल्पा ठीक सौतेली मां की तरह है जो बात-बात पर खाने के वक्त ताने मारती है।" हालांकि इसके जवाब में शिल्पा कुछ रिएक्ट नहीं करती हैं।
वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते विकास गुप्ता घर के विलेन बनें।
- ऐसे में विकास ने कटघरे में खड़े होकर कंटेस्टेंट और होस्ट सलमान खान के सवालों के जवाब दिए।
सलमान ने शो में विकास के पेशेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छा कर रहे हैं और अगर वे उनकी जगह होते तो पता नहीं कैसे रिएक्ट करते।
- सलमान कहते हैं कि विकास के साथ घर में ज्यादा हो रहा है तो सभी कंटेस्टेंट उनकी हां में हां मिलाते हैं। तब विकास कहते है इसके बावजूद भी लोग उन्हें ही विलेन समझ रहे हैं।
- ऐसे में सलमान कहते हैं कि तुम(विकास) इन बातों को हैंडल करने की बजाय, एक कायर की तरह घर से भागने की कोशिश कर रहे हो। इसी वजह से कटघरे में खड़े हो।
सलमान कैप्टन के तौर पर पुनीष को पहला काम देते हैं। जिसमें उन्हें काम न करने और रूल तोड़ने वाले 5 कंटेस्टेंट सिलेक्ट करने होते हैं।
- पुनीष पहला नाम बंदगी का लेते हैं जिन्हें कीचड़ वाले पानी से नहाना होता है। वहीं दूसरा नाम बेनाफशा का होता जिन्हें गंदा पानी पीना पड़ता।
- रूल तोड़ने वालीं तीसरी कंटेस्टेंट हिना होती हैं जिन्हें कीचड़ से नहाने के साथ मरी हुई मछली से खुद को मारना होता है।
- चौथे नंबर पर अर्शी खान और पांचवे पर विकास होते हैं। जिन्हें कीचड़ से नहाना, गंदा पानी पीना, चेहरे पर क्लिप लगाना और अपने दांतों को सोया सॉस से साफ कर डांस करने की सजा मिलती है।
- सलमान नॉमिनेशन की बात करते हुए बताते हैं कि इस बार कोई भी जा सकता है हालांकि रविवार के एपिसोड में बेघर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम बताया जाएगा।


Post a Comment