यहां घरों में अपने आप लग जाती है आग, अभी तक बनी हुई मिस्ट्री
इटली के एक गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस गांव में सन् 2004 से कभी भी आग लग जाती है। इस गांव का नाम सिसिलियन वैली ऑफ कैनेटो डी कैरोनिया है। कार से लेकर बेड तक इस गांव में कुछ भी एक दम से जलने लगता है।
इस गांव के किसी न किसी घर में रोजाना कुछ न कुछ जलने लगता है। कई महारथियों ने इसके पीछे का रहस्य जानने की कोशिश की लेकिन ये गुत्थी है कि सुलझने का नाम ही नहीं ले रही। गांव के कुछ लोग इसे बुरी शक्तियों का प्रकोप मान रहे हैं, तो कुछ आलौकिक शक्तियों को जिम्मेदार ठहराने लगे हैं। कई बार तो चीजें यहां स्विच ऑफ होने के बाद भी जलने लगती हैं।
बाथरूम के कांच में आग लग जाना, पानी की पाइप्स लीक होने लगना, एसी पिघल जाना, जानवर अपने आप मर जाते हैं और दरवाजे अपने आप खुलने और बंद होने लगते हैं।
2007 में एक अखबार ने नागरिक सुरक्षा विभाग से लीक अंतरिम रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में इसे ‘एलियन्स’ से जोड़ा जा रहा था और इसका जिम्मेदार ‘अज्ञात विद्युत चुम्बकीय विकिरण (Radiation)’ को ठहराया गया। लेकिन अभी भी वहां के लोग इसे एक अालौकिक शक्ति का रूप मानते हैं।

Post a Comment