Header Ads

प्लास्टिक की गुड़िया बनना चाहती है ये लड़की, पहुंच गई थी मौत के मुंह तक


दुनिया में हर कोई अलग और खूबसूरत दिखना चाहता है। फिनलैंड की रहने वाली 21 साल की अमांडा अहोला बचपन से ही बार्बी डॉल जैसी दिखना चाहती थी। इस ख्वाहिश ने उन्हें मौत के मुंह तक भी पहुंचा दिया लेकिन फिर भी उनकी प्लास्टिक सर्जरी की सनक कम नहीं हुई है। पानी की तरह बहाए पैसे

अमांडा मशहूर वेबकैम मॉडल हैं। उन्हें बार्बी डॉल जैसी दिखने की ख्वाहिश है। इसी चक्कर में उन्होंने अभी तक 16 लाख से ज्यादा रुपए प्लास्टिक सर्जरी पर खर्च कर दिए हैं। अभी तक उन्होंने तीन बार ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया है। उन्होंने अपने नाक और होठों की भी काफी बार सर्जरी करवाई है। इसके लिए उन्होंने खुद से पैसे जमा किए थे। उन्होंने सर्जरी के लिए पैसे जमा करने के लिए हॉस्पिटल में सफाई भी की थी। उस दौरान उन्हें मेकअप करने की इजाजत भी नहीं थी।

16 साल की उम्र के बाद उन्होंने सर्जरी करवाना शुरू किया और अब उन्हें जब लोग फेक कहते हैं, तो उनके मुताबिक ये उनके लिए तारीफ है। अमांडा बताती है कि उनके तीसरे ब्रेस्ट इंप्लांट के लिए उन्हें ऑनलाइन मिले एक शख्स ने पैसे दिए थे। हालांकि ये बात उनके पार्टनर को पसंद नहीं आई थी लेकिन फिर भी उन्होंने सर्जरी करवाई। इस सर्जरी के दौरान उनकी जान जाते-जाते बची। लेकिन फिर भी वो और प्लास्टिक सर्जरी करवाना चाहती हैं।