सलमान से कंगना तक का टूटा है दिल, Ex के साथ स्क्रीन शेयर करने पर कहा ये
करीब हर कुछ दिनों में ही किसी न किसी बॉलीवुड सेलेब की सिंगल या फिर मिंगल होने की खबरें आती रहती हैं। कभी कोई किसी के साथ स्पॉट होता है तो कभी कोई किसी से ब्रेकअप कर लेता है। लेकिन रिलेशनशिप के चलते सेलेब्स सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। ऐसा भी कई बार होता है जब सेलेब्स को किसी ऐसे शख्स के साथ काम करना पड़ जाता है जिससे उनका ब्रेकअप हुआ हो या फिर कभी न कभी उनका दिल दुखाया हो।इस ही सवाल पर nexa news ने की सेलेब्स से खास बातचीत...
सलमान खान
मेरी लाइफ में इतने रिश्ते टूटे हैं कि अब आदत हो गई है। पहले टेंशन होता था लेकिन अब सीरियसली ही नहीं लेता। वो कहते हैं ना कि और भी गम हैं जमाने में एक तेरी मोहब्बत के सिवा। मेरे कई बार अफेयर हुए लेकिन बात शादी तक पहुंचते पहुंचते रह गई। खैर मैं किसी एक बात को पकड़ कर बैठने में विश्वास नहीं करता। अगर टूटे रिश्ते के बारे में ही सोचते रहेंगे तो लाइफ आगे कैसे बढ़ पाएगी। बाकी एक बार हाथ थाम लिया तो हमेशा साथ देता हूं फिर वो संगीता हो या फिर कैटरीना। चाहें आज हम रिलेशन में न हो लेकिन दोस्त हमेशा रहेंगे।
कैटरीना कैफ
सच बात तो ये है कि मैं यहां पर रिश्ते बनाने नहीं बल्कि काम करने आई हूं। इतनी दूर से अपने परिवार को छोड़ कर हार्डवर्क करके मैं अपना करियर बना रही हूं। मैं छोटी छोटी चीजों के लिए अपना करियर दाव पर नहीं लगा सकती हूं। मैं प्रोफेशनल हूं और पर्सनल रीजन्स से मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं खराब करना चाहती हूं। लेकिन अगर मैं किसी के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं तो फिर मेरे पर्सनल रिलेशन चाहें वो अच्छे हों या बुरे वो आपको स्क्रीन पर दिखाई नहीं देंगे।
दीपिका पादुकोण
पर्सनली मैं काफी इमोशनल इंसान हूं। रिश्तों का टूटना मुझे डिप्रेस कर देता है। लेकिन इसके बाद भी मैं टूटे रिश्ते के साथ जीना बुरा नहीं मानती हूं। क्योंकि प्यार से भी बड़ा रिश्ता होता है दोस्ती का। जहां तक फिल्मों का सवाल है तो मैं पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बिल्कुल भी मिक्स नहीं करती हूं। जब मैं फिल्म साइन करती हूं तो ध्यान स्क्रिप्ट और मेरे किरदार पर होता है। मैं कभी नहीं पूछती हूं कि फिल्म में हीरो कौन है। मुझे ब्रेकअप के बाद भी किसी के साथ काम करने में कोई ऐतराज नहीं है।
बिपाशा बसु
नहीं मैं टूटे हुए रिश्तों के साथ काम करने में विश्वास नहीं करती हूं। मैं काफी इमोशनल हूं तो एक बार अगर किसी से रिश्ता टूट गया तो खत्म क्योंकि फिर मैं उसे माफ नहीं कर सकती हूं और न ही भूला सकती हूं। मैं ऐसा कोई मौका भी नहीं चाहती हूं कि जिसने मेरा दिल दुखाया वो मेरे सामने आए।
शिल्पा शेट्टी
कहते हैं ना कि अंत भला तो सब भला। ऐसा ही कुछ मेरे साथ है। अक्षय के साथ जब मेरे रिश्तों में दरार आई थी तो मैं अदंर से टूट गई थी। मेरे लिए वो झटका काफी बड़ा था। जिससे उबरने में भी मुझे काफी वक्त लगा था। लेकिन अब मैं सेटल हो गई हूं और अपनी फैमिली के साथ काफी हैप्पी हूं। इसलिए अब पुराने रिश्तों से कोई नाता नहीं। मैं और अक्षय कई बार आमने सामने आए हैं। लेकिन हम दोनों ही नॉर्मल थे।
शाहिद कपूर
प्यार और रिश्ते अपनी अपनी जगह होते हैं और काम अपनी जगह। दोनों को अलग अलग रखने वाली ही परफेक्ट एक्टर होता है। हालांकि अगर किसी के साथ रिश्ते खराब हैं तो काम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन प्रोफेशनल होने के नाते आपको अच्छा ही काम करना पड़ता है। जैसे मैंने करीना कपूर खान के साथ उड़ता पंजाब में काम किया था और हम दोनों ही दोस्त की तरह एक दूसरे से मिले थे। उसका कारण ये भी हो सकता है कि हम दोनों ही अपनी अपनी लाइफ में खुश थे।
कंगना रनोट
मैं ऐसे किसी भी शख्स को अपने आस पास बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं जिसकी वजह से मुझे अपमानित होना पड़ा हो या फिर मैं दुखी हुई हूं। वैसे भी मैं किसी हीरो की दम पर इंडस्ट्री में नहीं टिकी हूं। मैंने अपने खुद की पहचान बनाई है। इसलिए मैं किसी हीरो के साथ का मोहताज नहीं हूं और रही ब्रेकअप के बाद काम करने की तो वो मैं किसी कीमत पर नहीं कर सकती हूं। दरअसल मैं एक कलाकार होने के साथ ही साथ एक इंसान भी हूं और सिर्फ दिमाग नहीं दिल से भी सोचती हूं। अगर मेरे आस पास की सराउंडिग अच्छी नहीं है तो मैं कैसे अपना बेस्ट दे पाउंगी।


Post a Comment