खाना खाते-खाते बाघ को आगया गुस्सा, इस तरह कर दिया अटैक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये मामला। जिसमें बाघ ने पिंजरे के अंदर से शख्स के हाथ को काट लिया।
चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाघ एक बुजुर्ग आदमी के हाथ को काटते हुए नजर आ रहा है। बाघ अपने सर्कस के प्रदर्शन के बाद खाने का इन्तेजार कर रहा था। क्या था
शख्स ने बाघ को मीट खिलाने के लिए अपना हाथ पिंजरे मैं डाला था। बाघ ने उसके हाथ से खाना लेने की बजाए उसका हाथ काट लिया। वीडियो में बाघ काफी गुस्से में नजर आ रहा है। आस-पास वाले लोगों ने बाघ को डंडा मारा ताकि वह उस आदमी का हाथ छोड़ दे लेकिन बाघ नहीं माना। बाघ ने लगभग 3 मिनट तक उस शख्स का हाथ नहीं छोड़ा। जैसी ही बाघ ने उसका हाथ छोड़ा, शख्स दर्द में जमीन पर गिर गया। उसी वक्त उसको अस्पताल लेकर जाया गया। शख्स का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।


Post a Comment