इन सवालों के जवाब देकर ये 7 सेलेब्स बनी थीं World Beauty Queen
चीन में हुए कॉम्पिटीशन में हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड- 2017 खिताब जीत लिया। एमबीबीएस स्टूडेंट मानुषी से इस कॉन्टेस्ट में ज्यूरी ने एक सवाल पूछा था, जिसका स्मार्ट जवाब देकर उन्होंने ये खिताब हासिल कर लिया। 17 साल पहले वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। भारत की ओर से सबसे पहले 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनी थीं। आज आपको इस पैकेज में वो सवाल बताने जा रहे हैं, जिनका जवाब देकर ये सेलेब्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत पाई...
ऐश्वर्या राय ने पूछे गए सवाल का जवाब दिया था, आज से पहले जो मिस वर्ल्ड बनी हैं उनके अंदर उन लोगों के प्रति दया और सम्मान रहा है जो समाज में वंचित हैं। हमें भी ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए। राष्ट्रीयता और रंगभेद को अलग रखकर ऐसे लोगों के लिए काम करना चाहिेए, जिन्हें वाकई में जरूरत है। यही सोच एक मिस वर्ल्ड की होनी चाहिए।
सुष्मिता सेन ने जवाब दिया था, एक महिला होना ही अपने आप में गॉड का गिफ्ट है। एक बच्चे को जन्म महिला, मां द्वारा ही दिया जाता है। एक महिला में सेयरिगं की खूबी होती है। वो पुरुष को शेयरिंग करना, देखभाल करना और सभी से प्यार करना सीखाती है। यही एक महिला होने का सार है।
लारा दत्ता ने जवाब दिया था, मैं समझती हूं कि मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताएं यंग वुमन के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म हैं। इसी के माध्यम से हम आगे बढ़ सकते हैं और हम जिस फील्ड में जाना चाहे जा सकते हैं। हम बिजनेस, राजनीति सहित अन्य फील्ड में काम कर सकते हैं। हम मजबूती से अपनी राय, अपने विचार रख सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया था, मदर टेरेसा। यूं तो दुनिया में कई लोग है, लेकिन मैं जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित हूं वो मदर टेरेसा है। मैं उन्हें दिल से चाहती हूं। उन्होंने इंडिया के लोगों के लिए काम किया। उन्होंने अपनी जिंदगी दूसरों की सेवा करने में गुजारी है।
दीया मिर्जा का जवाब था, प्यार, ईमानदारी और दोस्ती।
निकोल फारिया का जवाब था, सनराइज क्योंकि सूरज को देखकर ही लोगों को ऊर्जा मिलती है और वे अपने पूरे दिन की प्लानिंग करते हैं। नया दिन हमें 24 घंटे देता है, जिसमें हम खुद के लिए और दूसरों के लिए नए-नए काम करते हैं।
मानुषी छिल्लर ने पूछे गए सवाल का जवाब दिया था, एक मां सबसे सम्मान के योग्य है। मेरी मां मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रही है। मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। उन्हें कैश में सैलरी नहीं, इज्जत और प्यार मिलना चाहिए।


Post a Comment