Header Ads

बचपन में ऐसी दिखती थी चंकी पांडे की बेटी, मां ने शेयर कीं फोटोज


चंकी पांडे की बेटी अनन्या जल्द स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर-2 से डेब्यू कर सकती हैं।

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड की फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। वे अक्सर अपने स्टनिंग लुक्स से सुर्खियों में रहती हैं हालांकि इनदिनों वे करन जौहर की अपकमिंग फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर-2' से डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं।

 खबरें हैं कि वे इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ की हीरोइन का रोल प्ले कर सकती हैं। इसी बीच अनन्या की मां भावना पांडे ने उनकी कुछ अनसीन चाइल्डहुड फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। जिसमें वे कभी फैमिली के साथ तो कभी अपनी बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान और सनाया कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

- चंकी की बेटी अनन्या सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी पॉपुलर हैं वे डांस के साथ एक्टिंग कोर्स भी कर चुकी हैं।

- चंकी की बड़ी बेटी अनन्या 18 साल की हैं और फिलहाल ग्रैजुएशन कर रही हैं।
- पहले खबरें थीं कि अनन्या को चंकी के दोस्त सलमान खान लॉन्च कर सकते हैं।
- रिपोर्ट की मानें तो उन्हीं के कहने पर अनन्या ने एक्टिंग क्लास और फिटनेस रुटीन भी फॉलो किया है।
शाहरुख और संजय कपूर की बेटी की फ्रेंड है अनन्या
- अनन्या शाहरुख की बेटी सुहाना और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की बेस्ट फ्रेंड है।
- तीनों को अक्सर पार्टीज, आउटिंग और यहां तक बचपन की फोटोज में साथ देखा जाता है।