अपने बुजुर्ग पिता की जिंदगी बचाने के लिए बेटी ने दिया, अपने लिवर का हिस्सा, लोग कर रहे सलाम
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो अपने माता पिता को भगवान से कम नहीं मानते. ऐसी ही एक लड़की है जो अपने बीमार पिता को ठीक कराने के लिए अपने लिवर का एक हिस्सा ही उन्हें दे दिया.
अपने बुजुर्ग पिता को जिंदगी देने के लिए इस लड़की ने अपने लिवर का एक हिस्सा उन्हें दे दिया. इसके बाद पूजा नाम की ये लड़की सोशल मीडिया पर स्टार बनकर उभरी है. इंटरनेट पर डॉक्टर रचित भूषण की एक फेसबुक पोस्ट लगातार वायरल हो रही है, जिसमें पूजा की कहानी बताई गई है. अब तक इस पोस्ट को 8 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है.
भूषण ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ये स्टोरी उन लोगों के लिए एक जवाब है, जो सोचते हैं कि बेटियां बेकार हैं। रचित ने बताया कि पूजा के पिता का लिवर काफी खराब हो चुका था. यदि ट्रांसप्लान्ट नहीं किया जाता तो उनकी जान भी सकती थी.
दरअसल, डॉक्टर भूषण ने ये पोस्ट पूजा बिजारनिया नाम की लड़की के लिए लिखी है। पूजा ने अपने पिता के खराब हो चुके लिवर के ट्रांसप्लान्ट के लिए अपने लिवर का एक हिस्सा देने का डिसीजन लिया.
डॉक्टर भूषण ने इस पोस्ट में पूजा के बारे में लिखा है कि वह रियल हीरो है जो लक, फीयर और इम्पॉसिबल शब्दों में विश्वास नहीं करती. उन्होंने लिखा पूजा ने जो किया है, वह उन लोगों को जवाब है जो लड़कियों को कमतर मानते हैं. उन्होंने लिखा है कि वे पूजा को पर्सनली नहीं जानते, लेकिन वो एक सुपर हीरो है, जिसने लिवर
ट्रांसप्लान्ट के जरिए अपने पिता की लाइफ बचाई है. उन्होंने लिखा है कि हमें तुम पर गर्व है, आपसे बहुत कुछ सीखने कीजरूरत है. भगवान आपको खुश रखे.
आपको बता दें इस रचित भूषण रांची (झारखंड) के सदर हॉस्पिटल में सिविल असिस्टेंट सर्जन हैं. डॉक्टर के मुताबिक, पूजा के पिता का लिवर काफी खराब हो चुका था। यदि ट्रांसप्लान्ट नहीं किया जाता तो उनकी जान भी सकती थी.
पूजा के अलावा फैमिली में दो और बेटियां हैं. लेकिन पूजा ने तय किया कि अपने लिवर का एक हिस्सा देकर वह अपने पिता की जिदंगी बचाएगी. डॉक्टर ने कहा कि लिवर ट्रांसप्लान्ट में पूरा लिवर नहीं, बल्कि उसका एक हिस्सा ट्रांसप्लान्ट किया जाता है. यदि बॉडी इसे एक्स्पेट कर लेती है कि मरीज काफी समय तक जी सकता है. लेकिन लाइफस्टाइल में काफी चेंज करना पड़ता है.
हर ऐसी चीज से दूर रहना पड़ता है जो लिवर पर नेगेटिग इंपैक्ट डालता हो, जैसे तला हुआ खाना, घी, तेल, स्मोकिंग और शराब. यदि मरीज इन चीजों से दूरी बना ले तो बाकी लोगों की तरह सामान्य लाइफ जी सकता है.


Post a Comment