पेट में जब चूहा कूदता है, राहुल गांधी Parle-G बिस्कुट खाते हैं, साथ में समोसे भी
राहुल गांधी गुजरात लड़ रहे हैं. है तो विधानसभा चुनाव, लेकिन सीधी लड़ाई नरेंद्र मोदी-अमित शाह से है. जीत-हार दोनों मतलब कांग्रेस-भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है. देश की राजनीति तय होनी है. नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को मापा जाना है. साथ में, राहुल गाँधी के भविष्य की भविष्यवाणी भी होनी है.
राहुल गांधी आज 8 नवंबर को गुजरात के सूरत में थे. व्यापारियों से मिल रहे थे. GST की कथा-व्यथा सुन रहे थे. जानकारी हो कि सूरत से ही हंगामा शुरू हुआ था – ‘देश की भूल, कमल का फूल’. दरअसल, सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने रसीद पर ही GST के प्रति अपना यह गुस्सा वाक्य छपवा दिया था.
आज राहुल गांधी सुबह से ही चुनाव प्रचार में थे. जब कई घंटे गुजरे, तो पेट में चूहे कूदने लगे. साथ में, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी भी थे. कोई स्पेशल अरेंजमेंट राहुल गांधी के लंच-डिनर का नहीं था. ऐसे में, सड़क किनारे ही एक ढाबे पर राहुल गांधी का कारवां भूख मिटाने को रुका. फिर इसकी तस्वीरें वायरल होने लगी. अशोक गहलोत और भरत सिंह सोलंकी समेत कईयों ने ट्वीट किया.
अब एक-एक तस्वीर को आप ध्यान से देखिये. दिखेगा कि सड़क किनारे राहुल गांधी एंड टीम को भूख मिटाने के लिए क्या मिला. राहुल गांधी के सामने गुजरात का एक लोकल डिश तो है, साथ में Parle-G बिस्किट भी है. राहुल गांधी ने खाया भी. यह तो सबों को पता ही है कि Parle-G बिस्किट सबसे सस्ती बिस्किट है. Good-Day और अन्य कुकीज की तरह एलिट क्लास की प्लेट में यह Parle-G बिस्किट ऐसे नहीं देखी जाती है.
Parle-G बिस्किट के अलावा ढाबे की स्टाइल में बने समोसे को भी राहुल गांधी ने चखा. मतलब भूख तेज थी. फिर डिस्पोजेबल कप में राहुल गांधी चाय की चुस्कियां लेते भी दिखे. भूख जब ख़त्म हुई और पेट के चूहे कूदने बंद हुए, तो राहुल गांधी एंड टीम आगे के अभियान पर निकल गई.]


Post a Comment