Header Ads

तुषार से काजोल की बहन तक, अपने दम पर हिट फिल्म नहीं दे पाए ये सेलेब्स



तुषार कपूर 41 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 20 नवंबर, 1976 को मुंबई में हुआ था। गुजरे जमाने के सुपरस्टार रहे जितेंद्र के बेटे तुषार ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वे कोई भी फिल्म हिट नहीं दे पाए। तुषार ही नहीं बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो खुद के दम पर कोई भी हिट नहीं दे पाए। इस पैकेज में आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।


तुषार कपूर


 ने 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में करीना कपूर और रिंकी खन्ना उनके साथ थी। इसके अलावा तुषार ने 'गायब' (2004), 'खाकी' (2004), 'क्या कूल है हम' (2005), 'क्या सुपर कूल है हम' (2012) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। उन्होंने डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' सीरिज में काम किया। इस सीरिज की सभी फिल्में हिट रही। हालांकि, ये मल्टीस्टारर फिल्म थी।



तनिषा मुखर्जी


गुजरे जमाने की एक्ट्रेस तनुजा और सुपरस्टार काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी भी खुद के दम पर कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाईं। तनिषा मुखर्जी ने 'श्श' (2003) फिल्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'नील एन निक्की' (2005), 'सरकार' (2005), 'सरकार राज' (2008), 'तुम मिलो तो सही' (2010) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार फिल्म 'आन' (2016) में नजर आई थी।



फरदीन खान ने 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'जंगल' (2000), 'प्यार तूने क्या किया' (2001), 'फिदा' (2004), 'देव' (2004), 'ऑल द बेस्ट' (2009) सहित अन्य फिल्मों में काम किया, लेकिन वे अपने दम पर कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाए। वे आखिरी बार 'दुल्हा मिल गया' (2010) फिल्म में नजर आए थे।


विवेक ओबेरॉय ने फिल्म 'कंपनी' (2002) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वे 'दम' (2003), 'युवा' (2004), 'क्यों... हो गया ना' (2004), 'मस्ती' (2004), 'काल' (2005), 'प्यारे मोहन' (2006), 'प्रिंस' (2010), 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' (2016) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। विवेक भी अपने दम पर कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए। वे इसी साल आई फिल्म 'बैंक चोर' में नजर आए थे। फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है।



शमिता शेट्टी ने 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'फरेब' (2005), 'जहर' (2005), 'बेवफा' (2005), 'मोहब्बत हो गई है तुमसे' (2006) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार 2007 में आई फिल्म 'कैश' में नजर आई थीं। शमिता भी अपने दम पर कोई हिट मूवी नहीं दें पाईं।



आफताब शिवदासानी ने फिल्म 'मस्त' (1999) से डेब्यू किया था। उन्होंने 'कसूर' (2001), 'लव के लिए कुछ भी करेगा' (2001), 'क्या यही प्यार है' (2002), 'डरना जरूर है' (2003), 'हंगामा' (2003) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। आफताब ने भी अपनी दम पर कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए। वे आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में नजर आए थे। फिलहाल उनके पास कोई फिल्म का ऑफर नहीं है।


ईशा देओल ने मूवी 'कोई मेरे दिल से पूछे' (2002) से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'कुछ तो है' (2003) 'चुरा लिया है तुमने' (2003), 'धूम' (2004), 'काल' (2005), 'दस' (2005) सहित कई फिल्मों में काम किया। ईशा भी अपने दम पर कोई हिट फिल्म देने में कामयाब नहीं हो पाई। वे आखिरी बार 'किल देम यंग' में नजर आईं थीं।



रितेश देशमुख ने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' (2003) से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'मस्ती' (2004), 'क्या कूल है हम' (2005), 'मालामाल विकली' (2006), 'कैश' (2007), 'धमाल' (2007), 'हाउसफुल' (2010) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। हालांकि, रितेश भी अपने दम पर कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए। इसी साल आई उनकी फिल्म 'बैंक चोर' सुपरफ्लॉप रही थी। उनकी अपकमिंग फिल्म 'टोलट धमाल' है, जो 2018 में आएगी।