Header Ads

8वीं बेटी के जन्म पर पति ने किया ऐसा,


आठवीं बेटी होने पर एक पति ने नवजात का सौदा 15 हजार रुपए में कर दिया। इतनी ही नहीं डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में नजवजात के गायब होने का नाटक करने लगा। महिला के हंगामा करने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब नवजात बच्चे का सौदा होने की बात का खुलासा हो पाया।


- मामला रामपुर जिले के रतनपुरा गांव का है, जहां 3 जनवरी को जियारा नाम की महिला ने आठवीं बेटी को जन्म दिया। जब पत्नी बेहोशी की हालत में थी, तब पति ने उसे 15 हजार रुपए में बेच दिया।


- पत्नी के होश में आने पर उसने जब नवजात को नहीं देखा, तब उसने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तब मामले का खुलासा हो पाया।


- सीओ नरेन्द्र पाल सिंह ने कहा- महिला के पति नबी अहमद ने अपनी स्वेच्छा से बच्चे को किसी को दिया था, जिसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल प्रशासन ने वापस करा दिया।


-पति नबी अहमद ने बताया, "उसने 8वीं बेटी होने पर उसने किसी को अच्छी परवरिश के लिए दिया था, जबकि बच्ची लेने वाले आरोप लगाया कि महिला के पति ने नबी अहमद ने उसे 15 हजार रुपए लेकर उसने बच्ची को दिया है।


-वहीं, मामला पुलिस में उलझता देख अब पत्नी जियारा भी अपने पति को बचाते हुए बाद में उसकी हां में हां मिलाती नजर आई। बयान बदलते हुए मर्जी से मासूम को देने की बात कह रही है।