Header Ads

पुलिस ड्रेस में लड़की का फोटो वायरल, लोग बोले- अब क्रिमिनल खुद होंगे सरेंडर






सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर वायरल हो रही है। इसको लेकर यूजर्स पोस्ट और कमेंट्स के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं।


 एक शख्स ने लिखा है कि अगर ऐसी एसएचओ हमारे थाने में आ जाए तो मैं ३,4 बार भी कत्ल करने तैयार हूं। वहीं, एक फेसबुक यूजर ने तो लिखा है कि इन्हें देखकर सभी क्रिमिनल खुद-ब-खुद सरेंडर हो जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि यह महिला पंजाब के बठिंडा थाने की एसएचओ 'हरलीन कौर' है।

- दरअसल, फेसबुक, ट्विटर समेत वॉट्सऐप पर वायरल हो रही लड़की की तस्वीर किसी पुलिस एसएचओ की नहीं बल्कि एक्ट्रेस कायनात अरोरा की है।



- एक टीवी चैनल से बातचीत में कायनात ने इस बारे में खुद बताया है। इसके अलावा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पूरी सच्चाई लिखी है।



- एक्ट्रेस कायनात इन दिनों पंजाब में 'जग्गा जेउंदा है' फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वो एक एसएचओ का किरदार निभा रही हैं।


- इसी दौरान किसी ने पुलिस की वर्दी में उनकी फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर डाल दी, जो अब वायरल हो रही है।



- बता दें कि 2 दिसंबर 1986 को कायनात का जन्म देहरादून में हुआ था। उनका निकनेम चारू अरोरा भी है।



- वे पंजाबी और पहाड़ी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार उन्हें दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती की कजिन भी बताया जाता है।


- कायनात अरोरा इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2010 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा- मीठा' से डेब्यू किया था। वहीं, 2013 में वे फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' में भी नजर आ चुकी हैं।


- इसके अलावा कायनात अरोरा ने मलयालम फिल्म Lailaa O Lailaa, तमिल की Mankatha और पंजाबी फिल्म Faraar में भी काम किया है


- साल 2010 में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली कायनात अब तक हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम समेत पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।