Header Ads

एक बार फिर फ्रीज एग्स की मदद से मां बनने वाली हैं पूर्व मिस इंडिया डायना हेडन


पूर्व मिस इंडिया रह चुकी 'डायना हेडेन' दोबारा प्रेग्नेंट है। डायना की प्रेग्नेंसी काफी चर्चाओं में है क्योकि इस बार डायना जुड़वां बच्चो की माँ बनने वाली है। पिछले साल डायना ने जनवरी में एक बच्चे को जन्म दिया था। डायना ने पहले से फ्रीज किए एग्स से गर्भ धारण किया था। और इस बार भी उनका बेबी फ्रोजन एग्स की वजह से ही है। डायना ने 3 साल पहले हॉस्पिटल में एग फ्रिज करवाया था। डायना ने 40 साल की उम्र में अमेरिकन कॉलिन डिक से शादी की थी।

यह एक चमत्कार है। दरअसल, एक दशक पहले एग्स फ्रीज करना बड़ी चुनौती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हेडन की उम्र करीब 44 साल है। उन्होंने साबित कर दिया है कि एग फ्रोजिंग महज एक सपना नहीं बल्कि साइंस का चमत्कार है।

बता दें कि अंडाणुओं को भविष्य में मां बनने के लिए सुरक्षित रखना एक विशेष तकनीक है। डॉक्टर नंदिता के साथ काम करने वाले डॉक्टर ऋषिकेष ने कहा कि कुछ समय पहले यह काम काफी असंभव था लेकिन अब इसे कर पाना संभव हो पाया है।