मोदी के ये मंत्री हैं फिटनेस लवर, ट्रेनिंग सेंटर में यूं कर दिया लोगों को शॉक्ड
अलवर में सेना और पुलिस भर्ती ट्रेनिंग कैम्प में शनिवार को यूनियन मिनिस्टर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहुंचे। वे इस प्रोग्राम में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करने पहुंचे थे। इस कैम्प में काफी ज्यादा तादाद में यंगस्टर्स ने हिस्सा लिया। यंगस्टर्स का उत्साह देखकर मंत्री जी से रहा नहीं गया और वे भी उनके बीच पहुंच गए और जमकर एक्सरसाइज की। उन्हें चिन अप्स लगाते देख वहां मौजूद लोग शॉक्ड रह गए।
मंत्री राजवर्धन ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया और लिखा की सेना के दिन याद आ गए, जब पुलअप्स और चिन अप्स रोजाना ट्रेनिंग और पनिशमेंट का हिस्सा होते थे।
- केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि युवा मजबूत बनकर आगे निकलें, जिससे देश मजबूत होगा।
इसी साल अप्रैल में यूनियन मिनिस्टर राज्यवर्धन और किरण रिजिजू का जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो सोशल साइड पर वायरल हुआ था। ये वीडियो 27 सेकंड का था, जिसमें राठौड़ मिनिस्टर किरण रिजिजू के साथ एक एक्सरसाइज बॉल की मदद से पुश-अप्स कर रहे थे। वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है।

Post a Comment