यहां हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने कराए बोल्ड फोटोशूट, इस अंदाज में घूमा शहर
हॉलीवुड एक्ट्रेस शेनन एशले मिशेल जोधपुर की यात्रा कर चली गई, लेकिन यहां किसी को खबर तक नहीं लगी।
साय के नाम से प्रसिद्ध कनाडा मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस शेनन एशले मिशेल हाल ही जोधपुर घूम कर गई, लेकिन उनकी इस यात्रा की यहां के लोगों को भनक तक नहीं लग पाई। साय ने हाल ही इस्टाग्राम पर अपने फोटो पोस्ट कर अपनी जोधपुर यात्रा की जानकारी दी। ब्ल्यू सिटी की मुरीद हुई शेनन ने लिखा है कि यहां आकर उन्हें किसी प्रिंसेज से कम महसूस नहीं हुआ और तंग गलियों में ऑटो से यात्रा करना एक रोमांचक न भूलने वाला अनुभव रहा।
अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान उन्होंने ऑटो में बैठ शहर की तंग गलियों का दौरा किया। ऑटो की यात्रा के अनुभव के बारे में उन्होंने लिखा कि ब्ल्यू सिटी की भीड़भरी तंग गलियों में यदि एक बार ऑटो में घूमने का मौका मिल जाए तो आप रोलर कोस्टर और स्काई डाइव के रोमांच को भूल जाएंगे। शहर में घूमने के लिए यह मेरी पसंद की सवारी रही।
- प्राचीन शहर में एक मकान के बाहर खड़े रह अपनी फोटो के बारे में उन्होंने लिखा है कि वेल वैट के इस गाउन में किसी प्रिंसेज से कम अहसास नहीं हो रहा है। उन्होंने लिखा कि यात्रा के प्रोग्राम से अलग हटकर जोधपुर आना बेहतरीन अनुभव रहा।
- उल्लेखनीय है कि जोधपुर की भीड़ भरी तंग सड़कों पर ऑटो चालक इसे बेतरतीबी के साथ अन्य वाहनों से कट काटते हुए इस अंदाज में चलाते है कि अंदर बैठी सवारियों को दिल थाम कर बैठना पड़ता है।
कनाडा में दस अप्रेल 1987 को जन्मी यह अभिनेत्री अपने आप में कई खूबियों को समेटे हुए है । फिल्म व टीवी पर काम करने के अलावा वे प्रसिद्ध मॉडल भी है। इसके अलावा लेखन के साथ स्वयं का बिजनेस भी चलाती है। टीवी शो फ्रीडम सीरिज के माध्यम से उन्हें विशेष पहचान मिली।
- एक मॉडल के रूप में उन्होंने अपना कैरियर शुरू किया। कई देशों की नामी कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने के बाद वे अभिनय की पढ़ाई करने वापस टोरंटो लौट गई। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया। जमैका के रैपर शीन पॉल के म्यूजिकल वीडियो होल्ड माय हैंड के माध्यम से उन्होंने पूरी दुनिया मे अपनी पहचान कायम की।
- वर्ष 2015 में उन्होंने अपनी किताब ब्लिस के नाम से लिखी। इसके अलावा उन्होंने लाइफ स्टाइल पर अपना एक चैनल भी शुरू किया। इस वर्ष उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है और उन्हें वार्नर ब्रदर्स से बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिला हुआ है।


Post a Comment