इंडियन लड़की ने चुना फ्रांसिसी दूल्हा, हिंदू रीति-रिवाजों से रचाई शादी
शिल्पा आनंद ने पेरिस के रहने वाले बीट से शनिवार को जोधपुर में देसी अंदाज में शादी रचाई।
गाजियाबाद के रेलवे के अफसर परागप्रसाद आनंद की बेटी शिल्पा आनंद ने पेरिस के रहने वाले बीट से शनिवार को जोधपुर में देसी अंदाज में शादी रचाई। दूल्हा-दुल्हन स्विट्जरलैंड में नौकरी करते हैं। दूल्हे की इच्छा थी कि मारवाड़ी परंपरा के मुताबिक हो। उसने शेरवानी पहनकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी समारोह होटल जोधपुर के रणबंका रॉयल में हुआ। इस मौके पर दोनों पक्ष की तरफ से परिजन और दोस्त मौजूद थे।


Post a Comment