अमेरिकी बच्चे के साथ मेक्सिको में हुई ऐसी क्रूरता, पुलिस भी शॉक्ड रह गई
मेक्सिको में एक 4 साल के बच्चे को बहुत बुरी हालत में एक घर में बंद करके रखा गया था। जब पुलिस वहां पहुंची, तो उसकी हालत देखकर शॉक्ड रह गई। बच्चे का खाने-पीने को नहीं दिय जाता था, वह बुरी तरह कुपोषित था। उसके शरीर पर सिगरेट से जलाए जाने के निशान थे और उसे चेन से बांधकर रखा गया था। यह बच्चा अमेरिकी नागरिक बताया जा रहा है। आरोप है कि उसके पिता ने ही उसके साथ ऐसी क्रूरता की।
-पुलिस का अनाम व्यक्ति ने फोन करके इस बच्चे के बारे में बताया था। चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर को इस बारे में एक लैटर भी मिला था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के अंकल और आंटी के घर पर छापा मारकर उसे छुड़ाया।
-उसे मकान के एक कमरे में बंद करके रखा गया था। उसके शरीर पर मारपीट और जलती सिगरेट से दागे जाने के कई निशान थे। बच्चे के पैरों में एक पतली चेन भी बंधी थी। उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था।
-बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। उसके शरीर पर मल्टीपल इंजुरी मिली हैं। वहां उसने अपना नाम एंटोनी बताया। इसके अलावा वह सिर्फ अपने पैरेंट्स का नाम बता पा रहा है।
-बच्चे के अंकल और आंटी ने कहा कि वे सिर्फ टेम्पररी रूप से उसकी देखभाल कर रहे थे। आरोप है कि बच्चे के पिता ने ही उसकी यह हालत की है।
-मेक्सिको पुलिस का कहना है कि यह बच्चा अमेरिकी नागरिक हो सकता है। इस बारे में मेक्सिको के अमेरिकी दूतावास को सूचना भेजी जा चुकी है।


Post a Comment