एक स्कूल ऐसा भी जहां शिक्षक पढ़ाते है हेलमट पहनकर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
आप ने अब तक स्कूलों के बारें में तो बहुत सुना होगा जो अपनी पढ़ाई के लिए जानी जाती है लेकिन हम आपकों एक ऐसी स्कूल के बारें में बता रहे जो अपने एक अलग ही कारनामे के लिए जानी जाती है। जी हां हम आपको एक ऐसे स्कूल के बारें में बता रहे है जहां टीचर हेलमेट पहनकर बच्चों को पढ़ाते है।
भले ही आपको यह सुनने में अजीब लग रहा हो लेकिन हम आपको एक ऐसे ही स्कूल के बारें में बता रहें हैं जहां के टीचर्स बच्चों को हेलमेट पहन कर पढ़ाते हैं। आपको बता दे कि कुछ समय पूर्व ही बिहार के एक ऐसे सरकारी दफ्तर की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी, जहां के कर्मचारी हेलमेट पहन कर काम करते थे।
हाल ही में ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। जहां एक स्कूल के कुछ टीचर्स बच्चों को हेलमेट पहन कर पढ़ाते नजर आ रहें हैं।
आपको बता दें कि हेलमेट लगाकर बच्चों को पढ़ाते टीचर्स की यह तस्वीर भारत के तेलंगाना के मेदक जिले के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूल की है। लेकिन यह जानकर आप के दिमाक में यह सवाल आ रहा है कि आखिर इस की वजह क्या है। तो हम आपको को बता दे कि हेलमेट लगाकर पढ़ाने के पीछे का कारण है स्कूल की जर्जर बिल्डिंग।
जी हां स्कूल की इस बिल्डिंग को सही कराने के लिए स्कूल के टीचर्स ने पिछले 3 वर्षों से कई बार शिकायत भी है। पर अभी तक स्कूल की बिल्डिंग को सही कराने का कोई ठोस कदम शिक्षा विभाग द्वारा नहीं उठाया गया हैं।
यही कारण है कि यहां शिक्षक वर्तमान में बच्चों को हेलमेट लगाकर पढ़ाने के लिए मजबूर हैं। हालात कितने खराब है इस बात का अंदाजा तो इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल के टीचर्स सिर्फ क्लास रूम में ही नहीं, बल्कि स्टाफ रूम तक में हेलमेट लगाकर बैठते हैं।
स्कूल के टीचर्स ने तो यहां तक कह दिया है कि “जिस हालात में यहां बच्चों को पढ़ाया जा रहा है उस हिसाब से इसकी शिक्षण संस्थान कि मान्यता ही रद्द कर देनी चाहिए।”साथ ही शिक्षकों ने यह भी कहा कि वर्तमान में सरकार डिजिटल इंडिया और ई-लर्निंग को प्रोत्साहन दे रही है, पर आज जरूरत सबसे ज्यादा इस बात की है कि शिक्षा और शिक्षण संस्थानों की जो बुनियादी जरूरतें हैं उनको पूरा किया जाए।


Post a Comment