वो कॉमेडियन, जिसे कपिल शर्मा अपना गुरू मानते हैं, जो 50 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
कॉमेडी की दुनिया में एक से बढ़कर एक दिग्गज हुए। इन दिनों कॉमेडी की दुनिया में कपिल शर्मा का जलवा है। लेकिन एक कॉमेडियन ऐसा है, जिसे कपिल शर्मा भी अपना गुरू मानते हैं। उस कॉमेडियन का नाम गुरप्रीत सिंह वरैच है। जो पंजाब में घुग्गी के नाम से फेमस है।
घुग्गी पंजाब के गुरदासपुर में पैदा हुए और घुग्गी जालंधर में पले-बढ़े। घुग्गी बचपन से कॉमेडी करते थे। स्कूल में भी वो दोस्तों का खूब मनोरंजन करते थे। लेकिन उनको ये नहीं पता था कि वो इसमें इतनी महारत हासिल कर लेंगे। साल 1990 में उन्होंने गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी में बीए में एडमिशन लिया।
कॉलेज में ही घुग्गी ने अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाया और यूथ फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर इन ड्रामा का अवॉर्ड जीता। कॉलेज के दिनों में घुग्गी थियेटर किया करते थे। घुग्गी ने एक्टिंग में भी हाथ अजमाया। उन्होंने इसकी शुरुआत जालंधर में दूरदर्शन की टेलीफिल्म और शो से इसकी शुरुआत की। सुनहरी जिल्द, घुग्गी एक्सप्रेस, बल्ले-बल्ले शावा-शावा और उडीक किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। इस तरह से घुग्गी फेमस होने लगे।
पंजाब में घुग्गी फेमस हो चुके थे। लेकिन देश में अभी नाम कमाना बाकी थी। लेकिन जल्द ही घुग्गी को ये भी मौका मिल गया। स्टार वन पर आने वाले द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज से उन्होंने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। इस स्टेज से देश और दुनिया ने उनक कॉमेडी को देखा।
इसके बाद घुग्गी का करियर चल निकला। उनको बॉलीवुड में भी मौका मिला। घुग्गी ने अक्षय कुमार के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। जिसमें नमस्ते लंदन, खिलाड़ी 786, हमको दीवाना कर गए, सिंह इज किंग जैसे फिल्में शामिल हैं।
घुग्गी ने स्टार वन पर आने वाले शो ‘हंस बलिए’ में पार्टिसिपेट किया और विजेता भी बने। पंजाबी फिल्मों में भी उनकी कॉमेडी को लोगों ने खूब पसंद किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘इक कुड़ी पंजाब दी, जी आया नूं, असां नूं मान वतना दा’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। घुग्गी की लोकप्रियता सिर्फ देश में ही नहीं रही। अब उनको दुनिया में पहचान मिल गई है। अमेरिका, इटली, फ्रांस, जर्मनी में वो स्टेज शो कर चुके हैं।
घुग्गी की कॉमेडी इतनी जबरदस्त है कि कॉमेडी में इन दिनों तहलका मचाने वाले कपिल शर्मा भी उनके मुरीद हैं। कपिल शर्मा घुग्गी को अपना गुरू मानते हैं। जब कपिल शर्मा की शुरुआत हुई थी और वो ‘हसदे हसांदे रहो’ में कॉमेडी करते थे, उस वक्त घुग्गी उस शो के जज थे। जब घुग्गी ने चुनाव लड़ा तो कपिल शर्मा ने उनके लिए वोट भी मांगा। अब तक घुग्गी 50 से ज्यादा बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं और आज भी उनकी कॉमेडी का जवाब नहीं है।


Post a Comment