Header Ads

अब ऐसी दिखती हैं देश की पहली मिस वर्ल्ड, मॉडलिंग छोड़ बन गई थीं डॉक्टर


रीता फारिया पहली ऐसी मिस वर्ल्ड रहीं जो पेशे से एक डॉक्टर (फिजीशियन) भी हैं।

भारत की मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड, 2017 का खिताब जीता है। चीन में हुए कॉम्पिटीशन में मानुषी 108 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर मिस वर्ल्ड बनी हैं। बता दें कि 17 नवंबर, 1966 को भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली भारतीय महिला थीं। वे पहली ऐसी मिस वर्ल्ड रहीं जो पेशे से डॉक्टर हैं।

रीता का जन्म मुंबई में 1945 में हुआ था।
- रीता की परवरिश एक गोवा की फैमिली में हुई थी।
- उन्होंने ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, मुंबई से MBBS की डिग्री ली और फिर हायर एजुकेशन के लिए किंग्स कॉलेज, लंदन गईं।
- एक साल तक मॉ‌डलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी फील्ड में अपना करियर बनाया।

 1971 में रीता ने डेविड पॉवेल से शादी की जो एंडोक्राइनोलॉजिस्ट हैं। 1973 से दोनों डबलिन में रहने लगे।
- बता दें कि रीता ऐसी इंडियन मॉडल थीं जिनका क्रेज भारत के साथ-साथ अमेरिका और आयरलैंड में भी था।
- रीता ने फिल्मों और मॉडलिंग के बजाय पढ़ाई को प्रिफरेंस दिया।

- शादी के कुछ सालों बाद ही रीता मॉडलिंग की दुनिया से दूर हो गई थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुझे पहले ग्लैमरस लाइफ पसंद थी, लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के बाद लोगों के बीच उतना अच्छा नहीं लगता था। जीने का असली मजा तो लोगों की सेवा करने में है, इसलिए मैं ग्लैमर से दूर हूं और डॉक्टरी पेशे से खुश हूं।

- रीता ने दोबारा फैशन की दुनिया में 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज के तौर पर कमबैक किया था। वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी बतौर जज शामिल हो चुकी हैं।
- कुछ साल पहले रीता यूनाइटेड किंगडम के गोवन फेस्टिवल में नज़र आई थीं। उन्हें गोवन कम्युनिटी द्वारा सम्मानित किया गया था।

मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में हुआ। उनके पिता मित्रवासु और मां नीलम छिल्लर दोनों डॉक्टर हैं। फिलहाल, फैमिली दिल्ली में रहती है।

- उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से हुई। फिलहाल, सोनीपत के बीपीएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। उन्हें फैशन, डांस, ग्लैमर में इंटरेस्ट है।
- मिस वर्ल्ड (2017), फेमिना मिस इंडिया (2017) के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी जीता है। वे मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।