Header Ads

जब हॉस्पिटल से पसीने में भीगकर निकलीं अर्शी खान, तो BF ने जड़ा था थप्पड़


'बिग बॉस-11' की कंटेस्टेंट अर्शी खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने शो में शिल्पा शिंदे के साथ हो रही बातचीत के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अर्शी ने अपनी लव लाइफ पर बात करते हुए बताया कि कभी उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने सरेआम उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था और वे कुछ नहीं कर सकी थीं।इस वजह से अर्शी को पड़ा था चांटा

- अर्शी ने बताया कि ये वाकया तब का है जब वे भोपाल के एक हॉस्पिटल में फिजियोथैरपी डिपार्टमेंट में काम करती थीं।
- तब अर्शी एक लड़के साथ रिलेशनशिप में थीं और वो उन्हें लेकर काफी इनसिक्योर था।
- उनका ब्वॉयफ्रेंड न सिर्फ उनपर नजर रखा करता था बल्कि जब तक अर्शी हॉस्पिटल में रहतीं वो हमेशा बाहर खड़ा रहा करता था।
- बकॉल अर्शी, "चाहे बारिश हो ठंड हो या फिर कैसा भी मौसम हो..। वो हमेशा मुझ पर निगाह रखने के लिए बाहर खड़ा रहता था।"

- "एक दिन की बात है जब मैं एक पेशेंट का ट्रीटमेंट करके डिपार्टमेंट से वापस आ रही थीं। एयर कंडीशनर न होने के कारण गर्मी मैं काफी पसीना-पसीना हो रही थीं।"
- "इस हालत में मुझे हॉस्पिटल से निकलता देख न सिर्फ मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने डांटा बल्कि तू सोकर आ रही है वहां सर्जरी डिपार्टमेंट से... ये कहते हुए सबके सामने थप्पड़ तक जड़ दिया था।"
- ये बात सुनने के बाद शिल्पा ने काफी शॉक्ड रह गईं। उन्होंने रिप्लाय में अर्शी से पूछा क्या तुमने उसे वापस थप्पड़ नहीं जड़ा? तो उन्होंने कहा, "मैंने इस घटना के बाद ब्रेकअप कर लिया था।"

- अर्शी ने 'बिग बॉस' में खुद के बारे में ही नहीं बल्कि वे अपनी फैमिली के बारे में भी एक चौंकाने वाला राज खोल चुकी हैं।