यहां ऐसे तैयार की जाती हैं खूबसूरत लड़कियां, ब्यूटी के नाम पर होते हैं जुल्म
मिस वर्ल्ड का खिताब 17 साल बाद एक बार फिर भारतीय लड़की ने जीता है। इसके साथ ही भारत ने दुनिया को सबसे ज्यादा ब्यूटी क्वीन देने वाले देश वेनेजुएला की बराबरी कर ली है। इस ऑयल रिच देश की पहचान यहां की ब्यूटी पेजेंट्स से भी होती है। यहां की लड़कियां 22 बार ब्यूटी के अलग-अलग कॉन्टेस्ट में विनर रही हैं। हालांकि, खूबसूरती के ताज को पाने के लिए यहां लड़कियों को बहुत कम उम्र से ही बहुत तकलीफें झेलनी पड़ती हैं। 16 की उम्र में ही करा देते हैं ब्रेस्ट इम्प्लांट
- वेनेजुएला से छह मिस वर्ल्ड, सात मिस यूनिवर्स, सात मिस इंटरनेशनल और दो मिस अर्थ हुईं हैं, लेकिन इस ताज के लिए उन्हें मोटी कीमत चुकी पड़ी।
- यहां ब्यूटी पेजेंट्स के लिए लड़कियों को बहुत ही कम उम्र से ही मॉडलिंग की दुनिया में उतार दिया जाता है।
- कई बार 12 साल की उम्र में ही लड़कियों के बट लिफ्ट और नोज सर्जरी हो जाती है। वहीं, 16 की उम्र तक ब्रेस्ट इम्प्लांट करा दिया जाता है।
- 2013 में मिस वेनेजुएला की कंटेस्टेंट रहीं वी मे नवा ने बीबीसी में खुद माना था कि सॉलिड फूड खाने से बचने के लिए उन्होंने जीभ का ऑपरेशन कराया था। नवा ने इसके अलावा ब्रेस्ट इम्प्लांट, दांतों का ट्रीटमेंट और नाक की सर्जरी भी कराई थी।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां खुद पेरेंट्स अपनी 8 से 9 साल की बेटियों को ऐसे हार्मोंस देते हैं, ताकि वो जवान होने से पहले उनकी लंबाई बढ़ जाए।
- एक्टिविस्ट टाइली कैस्टेलानोस का कहना है कि वेनेजुएला की हर लड़की का सपना मिस वेनेजुएला बनने का ही होता है। पर यहां नेचुरल ब्यूटी को प्रमोट नहीं किया जाता। वो महिलाएं प्रमोट होती है, जिनकी बॉडी में सबकुछ नकली होता है।
- टाइली के मुताबिक, मिस वेनेजुएला महिलाओं के लिए कभी भी अच्छा उदाहरण नहीं हो सकता है, क्योंकि वो बेहतर लुक पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
- मैराकै की रहने वाली टाइली नो टू बायोपॉलिमर्स, यस टू लाइफ ग्रुप की स्पोक्सवुमन हैं, जो महिलाओं को बट इंजेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले लिक्विड सिलिकॉन के खतरों को लेकर आगाह करता है।
- देशभर के एक्टिविस्ट्स यहां की पावरफुल ब्यूटी एकेडमीज और ग्लैमरल गर्ल्स के बूट कैम्प्स के खिलाफ हैं, जो 4 साल की बच्चियों तक को कैटवॉक के गुर सिखाते हैं।
- कराकस में बेलन्काजार सबसे पुरानी ब्यूटी एकेडमी है, जिसे मिस फैक्ट्री कहा जाता है। ये प्लास्टिक सर्जरी के ऑफिसेज से घिरी है। करीब 600 लड़कियां यहां फिनिशिंग स्कूल अटैंड करती हैं।
- बेलन्काजार के डायरेक्टर अलेक्जेंडर वेलास्क्वेज ने कहा कि ये स्कूल वेनेजुएला के लिए बहुत ही अच्छे हैं और अपनी इमेज पेश कर रहे हैं।
- वेलास्क्वेज का कहना है, ''मुझे नहीं लगता कि वेनेजुएला में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं हैं, लेकिन हमें पता है कि कैसे खूबसूरत और परफेक्ट महिलाएं तैयार की जाती हैं।
- उन्होंने कहा कि यही वजह है कि इंटरनेशनल ब्यूटी कॉम्पीटिशन में हम सबसे बेहतर साबित होते हैं।

Post a Comment