बेटे के बर्थ-डे से एक दिन पहले कॉन्स्टेबल की टीचर पत्नी ने उठाया ये कदम
एमसीए पास सुखमनप्रीत एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। सुखमन के 4 साल के बेटे गुरशबद सिंह का मंगलवार को बर्थ-डे था।
भरतनगर के रहने वाले एएसआई मलकीत सिंह की 27 साल की बहू सुखमनप्रीत कौर ने गुरु नानकपुरा फाटक के पास सोमवार तड़के साढ़े 4 बजे सुपर एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में सोमवार देर शाम ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि एमसीए पास सुखमनप्रीत एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी और सुखमन के 4 साल के बेटे गुरशबद सिंह का मंगलवार को बर्थ-डे था। वहीं, मृतक के पिता ने dainikbhaksar.com से बातचीत में कई हैरान करने वाली बाते बताई हैं।
वहीं, मृतक सुखमनप्रीत कौर के हवलदार पिता सकत्तर सिंह का आरोप है बेटी को कॉन्स्टेबल दामाद मनजिंदर यह कहकर तंग करता था कि बेटे के बर्थ-डे पर तुम्हारे मायके वाले खाली हाथ जाते हैं। इस बार कोई कीमती चीज लेकर आएं। इस बात से दुखी सुखमनप्रीत ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दूसरी ओर मनजिंदर का दावा है कि उसने कभी भी पत्नी को दहेज के लिए तंग नहीं किया।
थाना जीआरपी पुलिस ने दहेज हत्या (304 बी) का केस दर्ज कर कांस्टेबल पति मनजिंदर सिंह और एएसआई ससुर मलकीत सिंह को अरेस्ट किया है। केस में सुखमनप्रीत के जेठ गुरइकबाल सिंह और जेठानी मंदीप कौर को सह-आरोपी बनाया गया है। जेठ गुर इकबाल सिंह हॉकी प्लेयर है। वह पंजाब एंड सिंध बैंक की तरफ से खेलते हैं। एएसआई मलकीत सिंह थाना नई बारादरी में तैनात थे तो मनजिंदर सिंह एडीसीपी मंदीप सिंह का बॉडीगार्ड। सुखमनप्रीत की लाश को पोस्टमार्टम के बाद पिता सकत्तर सिंह अंतिम संस्कार के लिए तरनतारन ले गए। सुखमन के ससुर ने कहा कि वह खुद हैरान हैं कि बहू ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड क्यों की? पति और ससुर को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उसकी बेटी सुखमनप्रीत कौर की मैरिज 12 दिसंबर 2012 को यह सोचकर शादी की थी कि यह खुशी वाली तारीख हमेशा याद रहे। बोले- शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज के अलावा कार भी दी थी। शादी के बाद ससुराली ताने देने लगे कि पति कांस्टेबल और ससुर थानेदार है। छोटी सी कार उनके लायक नहीं है। बेटी को वह खुश देखना चाहते थे तो बड़ी कार लेकर दे दी। मंगलवार को नाती गुरशबद का चौथा बर्ड-डे है। बर्थ-डे पार्टी में हमें भी बुलाया गया था।
रविवार शाम बेटी ने मां बलवीर कौर से बात की थी। बेटी ने बताया था कि पति का कहना है कि तेरे मायके वाले बेटे के बर्थ-डे पर खाली हाथ आ जाते हैं। बेटी को मां ने समझाया था कि वह मंगलवार को आ रहे हैं और सब ठीक कर देंगे। सकत्तर ने कहा, अगर हम लोग रात में ही जाते तो आज बेटी जिंदा होती। सकत्तर ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए तंग किए जाने के कारण ही उसकी बेटी ने दुखी होकर जान दी है।
जीआरपी थाने में ससुर मलकीत सिंह बहू की मौत पर सभी को सफाई दे रहे थे। बोले- मैं और दोनों बेटे अच्छा कमाते हैं। ऐसे में दहेज के लिए तंग करने का आरोप झूठा है। कहा, मैं नाइट ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा खुला था। अंदर गया तो पता चला कि बहू कमरे में नहीं है। बेटे को उठाया तो उसे भी कुछ पता नहीं था। यह पहली बार था कि बहू इस तरह घर से गई हो। बहू की तलाश में गए तो घर से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक पर लाश मिली। ससुर ने कहा पहले पुलिस और फिर समधी सकत्तर सिंह को कॉल कर सूचना दी।
सुखमनप्रीत कौर के मायके वाले चाहे ससुराल फैमिली पर दहेज मांगने जैसे संगीन आरोप लगा रही है पर मोहल्ले के लोगों का कहना है कि फैमिली ऐसी नहीं है। जेठानी मंदीप कौर ने अपने मायके में सवा महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। भतीजे और जेठानी के घर आने पर सुखमन ने रविवार को पूरे मोहल्ले में लड्डू बांटे थे। मोहल्ले के लोग कहते हैं कि रात तक सुखमन खुश थी और तड़के सुसाइड कर ली। यह बात सुनकर सब हैरान हैं। कारण कोई नहीं बता रहा पर मायके वालों का कहना है कि बेटी को तंग किया जा रहा था।
हमें सुबह 5 बजे बेटी की मौत की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को तंग करते थे। रविवार शाम बेटी ने मां बलवीर कौर से बात की थी। बेटी ने बताया था कि पति का कहना है कि तेरे मायके वाले बेटे के बर्थ-डे पर खाली हाथ आ जाते हैं। तब हमने कहा था कि हम आ रहे हैं सब ठीक कर देंगे।
पुलिस को सुबह साढ़े पांच बजे पता चला कि गुरु नानकपुरा फाटक के पास एक महिला की बॉडी मिली है। इसके बाद जांच में सामने आया कि महिला भरतनगर की रहने वाली सुखमनप्रीत कौर है। हमने महिला के पिता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Post a Comment