‘टाइगर...’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के साथ रोमांस करते दिखे सलमान-कैटरीना
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सलमान खान और कैटरीना कैफ का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में न सिर्फ सलमान खान बल्कि कैटरीना ने भी कमाल के एक्शन मूव्स किए हैं। सलमान रॉ के एजेंट बने हैं जबकि कैटरीना पाकिस्तानी एजेंट लेकिन दोनों का ही मकसद पीस लाना है, जिसके लिए दोनों मिलकर मिशन पर जाते हैं। ट्रेलर में न सिर्फ दमदार एक्शन बल्कि डायलॉग्स भी सुनने को मिल रहे हैं। ट्रेलर के अंत में सलमान कहते हैं, ‘उसमान अगर तुझमें दम है तो तू अब मुझे रोक कर दिखा।’ बन सकता है तीसरा पार्ट...
बता दें कि ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ सलमान और कटरीना की जोड़ी पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है। यह फिल्म इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली है। चर्चा यह भी है कि ‘टाइगर’ सीरीज की तीसरी फिल्म भी आएगी। जानकारी के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा और सलमान खान ने टाइगर फ्रेंचाइज को आगे ले जाने का फैसला किया है। फिल्म 22 दिंसबर को रिलीज होगी।


Post a Comment