Header Ads

शराब पीकर ऐसे मचाया हंगामा, पूरा ग्राउंड बदल गया कचरे के ढेर में


ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न सिटी में शनिवार से ‘डर्बी डे’ (प्रसिद्ध घुड़दौड़) का आयोजन शुरू हुआ।

 इस दौरान मेलबर्न के फ्लेमिंगटन रेसकोर्स के दौरान हजारों लोग जमा हुए और जमकर रेस में पैसा भी लगाया। हालांकि रेस के बाद रेसकोर्स ग्राउंड उस समय कचरे के ढेर में बदल गया, जब यहां जमा लोगों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। शराब के नशे में यंगस्टर्स देर शाम तक मस्ती के मूड में धमाल मचाते नजर आए। शाम तक हालात ऐसे हो चुके थे कि लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं, शराब के नशे में धुत कईयों को एंबुलेंस से उनके घर पहुंचाना पड़ा।