नागार्जुन 12 नवंबर को देंगे बेटे की शादी का रिसेप्शन, इस जगह होगा वेन्यू
रिसेप्शन हैदराबाद के मधापुर स्थित एन कन्वेंशन सेंटर में होगा।
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और बहू समांथा इन दिनों हनीमून ट्रिप पर हैं। इसी बीच खबर है कि नागार्जुन बेटे की शादी का रिसेप्शन 12 नवंबर को हैदराबाद में देंगे। बता दें कि दोनों ने 6 अक्टूबर को पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। नागा चैतन्य हिंदू हैं, जबकि समांथा क्रिश्चियन फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं।
- रिसेप्शन हैदराबाद के मधापुर स्थित एन कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री) के अलावा साउथ फिल्मों के कई बड़े सेलेब्रिटी शामिल होंगे।
- बता दें कि इससे पहले नागा चैतन्य की मां लक्ष्मी दग्गुबती ने अक्टूबर के आखिर में एक रिसेप्शन चेन्नई में दिया था। वो चेन्नई में रही रहती हैं।
नागार्जुन को वैसे तो लोगों ने हमेशा मूंछों वाले लुक में ही देखा है, लेकिन बेटे की शादी में वे बिना मूंछ वाले लुक में नजर आए थे।
- चैतन्य और समंथा की शादी में राणा दग्गुबती की फैमिली, वेंकटेश, सुरेश बाबू, राहुल रविन्द्रन, के साथ रामचरण तेजा, वेन्नेला किशोर, सुशांत सहित कई सेलेब मौजूद थे।
बेटे की शादी में नागार्जुन ने जमकर डांस किया। उनके साथ वेंकटेश दग्गुबती भी थिरकते नजर आए। डांस की फोटो भी नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
सामंथा इसी साल 13 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'राजू गरी गढ़ी 2' में नजर आईं। इसमें उनके साथ ससुर नागार्जुन भी थे। यह 2015 में आई फिल्म का सीक्वल है।


Post a Comment