सेल्फी लेने के बाद गई 4 की जान, कोई अटका पेड़ पर तो कोई दबा बस के नीचे
कपालमोचन मेले के आखिर दिन एक रोड एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं।
हरियाणा के यमुनानर जिले के बिलासपुर में चल रहे कपालमोचन मेले के आखिर दिन एक रोड एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। श्रद्धालुओं की जिस बस से हादसा हुआ उसमें पंजाब से आए श्रद्धालु सवार थे। बस में 28 महिला व पुरुष थे। 11 श्रद्धालु बस की छत पर बैठे थे। इस दौरान चरणजीत सिंह ने वापसी की फोटो लेने के लिए कहा। फोटो लेने के आठ मिनट बाद ही जैसे बस गांव पीरूवाला के पास पहुंची तो हादसा हो गया।
बस मे सफर कर रहे एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी कई पीढ़ियां सुख समृद्धि के लिए यहां आ रही हैं। तीन नवंबर को वे मेले में आए थे। कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र सरोवरों में स्नान कर सुबह नौ बजे घर के लिए निकले थे।
- इस दौरान बस में चरणजीत सिंह ने वापसी की फोटो लेने के लिए कहा। फोटो लेने के आठ मिनट बाद ही हादसा हो गया। जैसे ही बस बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई तो बस की छत पर बैठे 10 श्रद्धालु छलांग मार गए, लेकिन चरणजीत ढिल्लो सफेदे के पेड़ के बीच में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
- बता दें बस में सवार पंजाब के बठिंडा जिले के रायपुर गांव के रहने वाले रेशम सिंह, जंगशेर, बलिंद्र, मुख्तसर के रहने वाले धर्मजीत सिंह, फरीदकोट के करीरवाली के रहने वाले कुलवंत कौर, बस ड्राइवर घायल हुए हैं।
लेदाखास गांव के रहने वाले राजकुमार अपनी बहन के परिवार में सुख समृद्धि चाहता था। क्योंकि उसके जीजा की कई साल पहले मौत हो गई थी।
- परिवार की जिम्मेदारी अब राहुल के कंधों पर थी। इसी लिए वह पहले अपने भांजा राहुल को करनाल पक्के पुल के पीर पर माथा टेकने ले गया।
- बृहस्पतिवार को वहां से लौटने के बाद अपने दोस्त गांव जटहेड़ी के रहने वाले कृष्ण को लेकर कपाल मोचन में माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही गांव पीरूवाला के पास पहुंचे तो कपालमोचन मेले से आ रही श्रद्धालुओं की बस ने उन्हें कुचल दिया।
- तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के परिवार के लोग उनके वापस आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन घर पर उनकी मौत की सूचना पहुंची। परिवार में मातम छा गया।
- मरने वाले राजकुमार और राहुल मामा-भांजा थे और कृष्ण उर्फ रिंकू की राजकुमार के साथ दोस्ती थी।
- राजकुमार पब्लिक हेल्थ में ठेकेदार के अंडर सीवरमैन का काम करता था। राजकुमार के पास दो बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं कृष्ण के पास दो बेटे हैं।
बस ड्राइवर सूरत सिंह ने बताया कि वे बिलासपुर की तरफ से जगाधरी जा रहे थे। वहीं जगाधरी की तरफ से बाइक पर सवार तीन लोग बिलासपुर की तरफ आ रहे थे।
- इस दौरान बाइक वाले ने ऑटो को ओवरटेक किया, तो बस से टकरा गए। तीनों बस के नीचे आ गए और बस पलट गई। राहगीरों ने बस में सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इस दौरान बिलासपुर रोड पर जाम लग गया।
- वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम बिलासपुर और फेयर एडमिनिस्ट्रेटर नवीन आहूजा पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। इस दौरान कुछ घायलों को रोडवेज की बसों में हॉस्पिटल ले जाया गया। क्योंकि रोड पर ट्रैफिक अधिक होने और जाम लगा होने से एबुलेंस को आने में देरी हुई।


Post a Comment