Header Ads

पहले चूहे को शराब पिलाई फिर उसे ज़िंदा जला दिया. आखिर क्यों इतने क्रूर होते जा रहे हैं लोग?


ऐसा लगता है जानवरों के साथ क्रूरता मानवों का नया शगल बन चुका है. पिछले कुछ समय से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब निहत्थे जानवरों को लोग तड़पा-तड़पा कर या तो अधमरा कर देते हैं या मार डालते हैं.
हाल ही में एक चूहे को भी एक व्यक्ति ने बेरहमी से टॉर्चर किया गया था लेकिन इस बार तो इस शख़्स ने हद ही कर दी है. ये घटना दक्षिण पश्चिमी चीन की है जहां एक व्यक्ति ने एक चूहे को महज इसलिए तड़पाकर मार दिया क्योंकि वो उसकी ब्रेड चुराने की कोशिश कर रहा था.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यक्ति ने चूहे को पहले एक प्लास्टिक के बोर्ड से बांधा. इसके बाद उसने इस चूहे को ज़बरदस्ती बैजू पिला दी. बैजू दरअसल एक राइस वाइन होती है जिसके अंदर अल्कोहल की मात्रा 50 प्रतिशत से भी अधिक होती है. इस दौरान वो इस चूहे पर चीख भी रहा था. इसके बाद उसने चूहे को ब्रेड का टुकड़ा दिया. ये चूहा लगातार अपने आपको इस टॉर्चर से छुड़ाने की कोशिश कर रहा था.

हालांकि, क्रूरता का आलम यहीं खत्म नहीं हुआ और वाइन पिलाने के बाद इस क्रूर इंसान ने इस चूहे को ज़िंदा जला दिया. इस दौरान ये शख़्स इस चूहे पर लगातार चीखते हुए गुस्सा हो रहा था.