बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, ब्रेन हेमरेज से हो गई थी मौत
यहां की सिविल कोर्ट में पोस्टेड विनोद कुमार की बुधवार को ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। मौत के बाद उनकी अर्थी को बेटियों ने कंधा दिया और फिर श्मशान तक ले गई। यहां बेटियों ने बेटे का फर्ज भी अदा किया और पिता को मुखाग्नि दी। बता दें कि मृतक विनोद कुमार का कोई बेटा नहीं था। ऐसे में जब मौत के बाद उनकी अर्थी ले जाने की बारी आई तो गांव और पड़ोस का कोई भी शख्स आगे नहीं आया। फिर बेटियों ने ये जिम्मेदारी खुद उठाई।
डेडबॉडी को कांधा देने के लिए जब कोई आगे नहीं आया तो मृतक की दोनों बेटियों सुरुचि और ज्योति ने किसी की परवाह किए बगैर यह जिम्मेदारी निभाई। फिर गांव और पड़ोस के अन्य लोग भी आने लगे। बता दें कि बुधवार को ब्रेन हेमरेज होने पर उन्हें पीएमसीएच में एडमिट कराया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घर में कोई पुरुष सदस्य के नहीं होने के कारण अंतिम संस्कार में अड़चनें आ रही थीं। इसका जिम्मा उनकी दोनों बेटियों ने निभाया।

Post a Comment