इसलिए मुकेश अंबानी ने बेटी का नाम रखा 'ईशा' और बेटे का 'आकाश'
दोनों आजकल मुकेश अंबानी के बिजनेस को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।
देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स मैगजीन की रियल टाइम बिलेनियर्स की लिस्ट में मुकेश ने 42.1 अरब डॉलर यानी करीब 2 लाख 73 हजार 650 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ चीन के हुइ यान को पछाड़ा है। मुकेश अंबानी की इस ग्रोथ में उनके बेटे आकाश और बेटी ईशा अंबानी का भी योगदान है। दोनों आजकल मुकेश के बिजनेस को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। दोनों का नामकरण भी मुकेश ने किया है।दिलचस्प है दोनों के नामकरण की कहानी...
- एक टीवी इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि ईशा और आकाश के जन्म से ठीक पहले वह यूएस में थीं। उन्हें छोड़ जैसे ही मुकेश इंडिया पहुंचे उनके पास फोन आया कि उन्हें वापस आना पड़ेगा, नीता किसी भी वक्त बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
- इसके बाद मुकेश अपनी मां और एक डॉक्टर के साथ स्पेशल प्लेन पर सवार हो यूएस के लिए निकले। रास्ते में प्लेन का पायलट उनके पास पहुंचा और बताया कि उन्हें दो बच्चे हुए हैं, एक लड़का और एक लड़की।
- इस समाचार के बाद प्लेन में जश्न जैसा माहौल था और जब मुकेश नीता के पास पहुंचे तो उन्होंने बच्चों का नामकरण खुद करने की बात कही।
- उस दौरान उन्होंने कहा था,"मैं प्लेन में पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था, जब मुझे यह खुशखबरी मिली। इसलिए मेरी बेटी का नाम होगा 'ईशा'। जिसका मतलब है 'पहाड़ों की देवी'। हम स्काई में उड़ रहे थे इसलिए बेटे का नाम होगा 'आकाश'।
ईशा पर रिलायंस टेलीकॉम और रिटेल की जिम्मेदारी
- मुकेश की बेटी ईशा फिलहाल रिलांयस जियो की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। ईशा रिलायंस की टेलीकॉम और रिटेल कंपनियों में डायरेक्टर हैं।
- रिलायंस से जुड़ने से पहले वो अमेरिका में ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म मैकिंसे में काम कर चुकी हैं।
- ईशा ने 2013 में येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया है।
- 2008 में 16 साल की उम्र में ईशा तब सबसे पहले सुर्खियों में आई थीं, जब फोर्ब्स की लिस्ट ने उन्हें रईस वारिसों की सूची में रखा था।
आजकल क्या कर रहे हैं आकाश
- आकाश अंबानी भी रिलायंस जियो की प्रोजेक्ट हेड-डायरेक्टर हैं। वे रिलायंस रिटेल बोर्ड में मेंबर भी हैं।
- उन्हें महंगी कारों का शौक है। एक टीवी इंटरव्यू में नीता ने कहा था आकाश को भले ही महंगी कारों का शौक है, लेकिन वे कभी भी स्कूल कार से नहीं गए।
- मुकेश अंबानी अपने बच्चों को स्कूल महंगी कारों से नहीं, बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भेजते थे। उन्हें घर से बाहर जाने की इजाजत भी बहुत कम मिलती थी।
ब्राउन यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
- आकाश ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की है।
- यह स्कूल उनकी मां नीता अंबानी चलाती हैं। यह स्कूल अपने एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटी के लिए मशहूर है।


Post a Comment