चौराहे पर कपल के कपड़े फाड़ भीड़ ने पीटा, जानें पिटाई के पीछे की स्टोरी
यहां पति-पत्नी नरेन्द्र और सपना भारती मिलकर बीसी फंड और लक्की ड्राॅ संचालित करते थे।
बीसी फंड और लक्की ड्रा के नाम पर दो महीने से लोगों को बेवकूफ बनाना एक कपल को भारी पड़ गया। जंजीरवाला चौराहे गुजरने के दौरान लोगों ने इन्हें धरदबोचा और पति को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी बचाने आई तो वह भी लोगों के गुस्से का शिकार हो गई। गुस्साई भीड़ ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इसी दौरान सीएसपी जयंत राठौर का वहां से गुजरना हुआ। पति-पत्नी को पिटता देख उन्होंने बचाया और थाने लेकर आए। यहां पता चला कि कपल के खिलाफ पीड़ितों ने एरोड्रम थाना पुलिस को केस दर्ज करवा रखा है।
यह है मामला
- मामला एरोड्रम थाना का है, यहां पति-पत्नी नरेन्द्र और सपना भारती मिलकर बीसी फंड और लक्की ड्राॅ संचालित करते थे। इन्होंने इसके लिए करीब 250 से अधिक लोगों को जोड़ा था और उनसे पैसे ले लिए। जब इनके पास 7 करोड़ के करीब राशि जमा हो गई तो ये बीसी के सदस्यों को टहलाने लगे। करीब दो माह से ये कपल इन्हें आज कल करते हुए टाइम पास कर रहा था।
- दो सप्ताह पहले अचानक दोनों गायब हो गए, जिसके बाद से लोग इन्हें खोज रहे थे। बुधवार को लोगों को पता चला कि कपल जंजीरवाला चौराहे पर दिखा है। इसके बाद लोग पहुंचे और इन्हें पकड़ लिया। लोगों ने इनसे रुपए लौटाने की बात कही तो ये फिर से टहलाने लगे। इस पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पति को पीटना शुरू कर दिया। पति को बचाने आई पत्नी को भी इनके गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई की।
7 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी
- पीड़ित दुर्गेश जोया ने बताया कि दोनों ने बीसी फंड के नाम पर कई गरीबों से रुपया हड़पा है और हमारे से 25 लाख रुपये ले चुके हैं लेकिन एक रुपया भी नहीं लौटाया। वहीं विजय परिहार ने बताया दंपति ने उनसे 27 लाख रुपये ले लिए हैं लेकिन कई दिनों से गायब हो गए थे। बीसी और लक्की ड्रॉ के नाम पर ये लोगों से 7 करोड़ से ज्यादा की राशि लोगों से ठग चुके हैं। इनके खिलाफ मल्हारगंज और एरोड्रम थाने में भी रिपोर्ट की है। पूरे मामले की जानकारी तुकोगंज पुलिस ने एरोड्रम थाना पुलिस को दी है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए दंपति को साथ ले गई है।
करीब 250 बीसी सदस्य
- जर्नादन ने बताया कि पति-पत्नी ने मिलकर फंड के नाम पर लगभग 250 लोगों को शिकार बनाया। जब रकम करोड़ों में पहुंची तो दोनों में लालच आ गया, जिसके बाद दोनों फरार हो गए। इन्होंने दुर्गेश जोया के 25 लाख, विजय परिहार के 27 लाख, सचिन जनागर के 12 लाख, महेन्द्र पांडे, दिलीप असेरी, शंकर और श्याम के 8 लाख से ज्यादा रुपए ठगे हैं।
पहले से है रिपोर्ट दर्ज
- विजय परिहार ने बताया कि इन्होंने इससे 27 लाख रुपए बीसी के नाम पर लिए थे और काफी दिनों से दोनों पकड़ में नहीं आ रहे थे। इनके खिलाफ पहले से मल्हारगंज थाना और एरोड्रम थाने में रिपोर्ट दर्ज है।


Post a Comment